फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां: श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी, आतंकियों की हर हरकत पर आसमान से रहेगी नजर, देखिए तस्वीरें

Fri, 13 Aug 2021 09:20 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 13 Aug 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
Independence Day Preparations Security tightened in Srinagar in view of Independence Day
ड्रोन से हो रही निगरानी - फोटो : बासित जरगर

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर श्रीनगर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। आतंकियों की नापाक हरकत पर नजर रखने के लिए 12 से अधिक क्वाडकॉप्टर और हेक्साकॉप्टर तैनात कर दिए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस तक यह ड्रोन आसमान से निगरानी रखेंगे।



लाल चौक, बेमिना, नौगाम, महाराजा बाजार आदि इलाकों में एक बार फिर से वैसे ही दृश्य देखने को मिले, जैसे 90 के दशक में देखने को मिलते थे, जब आतंकवाद चरम पर था। सुरक्षाबल स्थानीय लोगों को लंबी कतारों में खड़े कर तलाशी लेते देखे गए। यहां तक कि कुछ जगहों पर जम्मू-कश्मीर पुलिस की महिला कर्मी भी संदिग्ध महिलाओं की तलाशी लेती नजर आईं। इस कड़ी सुरक्षा से साफ है कि सुरक्षाबल किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं कर सकते और उनकी पूरी कोशिश है कि आतंकियों के नापाक इरादों को नाकाम बनाया जाए। इस बीच सुरक्षाबलों की तरफ से कुछ इलाकों में तलाशी अभियान चलाने की भी खबरें मिली हैं। किराये पर रह रहे लोगों की शिनाख्त की जा रही है।

Independence Day Preparations Security tightened in Srinagar in view of Independence Day
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की एक विशेष टीम ने प्रताप पार्क से सीआरपीएफ की एक विशेष टीम के साथ मिलकर 12 से अधिक क्वाडकॉप्टर और हेक्साकॉप्टर उड़ाए, जो लाल चौक और उसके आसपास 2 किलोमीटर से अधिक के इलाके पर आसमान से नजर रखेंगे। यह कदम श्रीनगर के हरी सिंह हाई स्ट्रीट में हुए ग्रेनेड हमले और लाल चौक से ग्रेनेड के साथ आतंकी की गिरफ्तारी के ठीक दो दिन बाद उठाया गया।

Independence Day Preparations Security tightened in Srinagar in view of Independence Day
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

इनपुट है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह या उससे पहले आतंकी किसी साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर सकते हैं ताकि लोगों में दहशत पैदा की जा सके। सुरक्षाबलों ने लाल चौक व अन्य इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया। एसपी हेडक्वार्टर आरिफ शाह और एसडीपीओ कोठी बाग डीएसपी गुलाम मोहिउद्दीन की अगुवाई में ड्रोन से निगरानी शुरू की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Independence Day Preparations Security tightened in Srinagar in view of Independence Day
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आसमान से की जाने वाली निगरानी से सिक्योरिटी ग्रिड और मजबूत होगा। इससे आतंकियों के हर नापाक मंसूबे को विफल बनाने में मदद मिलेगी। एसडीपीओ कोठी बाग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस नजदीक आ रहा है और कोठी बाग थाने के तहत आने वाले इलाके काफी ज्यादा संवेदनशील हैं जिसमें एमए रोड, रेजीडेंसी रोड, लाल चौक, पोलो व्यू, मायसुमा, बडशाह चौक और आसपास के अन्य कुछ इलाके शामिल हैं।

विज्ञापन
Independence Day Preparations Security tightened in Srinagar in view of Independence Day
ड्रोन - फोटो : अमर उजाला

इसकी एरियल सर्विलांस के लिए गुरुवार को करीब 12 से अधिक ड्रोन उड़ाए गए, जो हर हरकत पर नजर रखेंगे। यह लगातार 15 अगस्त तक तैनात रहेंगे। अगर कहीं भी कोई संदिग्ध हरकत देखने को मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed