तस्वीरों में देखिए, खंडर बन चुके हैँ कश्मीरी पंडितों के घर
जम्मू में विस्थापि कश्मीरी पंडितों को सरकार की तरफ से दिए गए क्वार्टरों की हालत दिन-ब-दिन खराब होती जा रही है। क्वार्टरों की बिगड़ रही दशा से कश्मीरी पंडित चिंतित हैं।
तस्वीरों में देखिए, खंडर बन चुके हैँ कश्मीरी पंडितों के घर
कश्मीरी पंडितों का कहना है कि क्वार्टरों में कई तरह की तकनीकी खामियां हैं। इसलिए चार वर्ष में ही क्वार्टरों की हालत खराब हो चुकी है। कई बार संबंधित विभाग को भी इसकी जानकारी दी जा चुकी है, अभी तक कोई उनकी सुध लेने के लिए मौके पर नहीं पहुंचा है।
तस्वीरों में देखिए, खंडर बन चुके हैँ कश्मीरी पंडितों के घर
2011 से जगती में 4218 कश्मीरी पंडित विस्थापित परिवार सरकारी क्वार्टरों में रह रहे हैं। वर्तमान समय में कई क्वार्टरों की हालत खराब हो चुकी है, जिसके कारण कश्मीरी पंडितों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
तस्वीरों में देखिए, खंडर बन चुके हैँ कश्मीरी पंडितों के घर
लोगों का कहना है कि शुरू के दो वर्षों में क्वार्टरों की हालत ठीक थी। फिर अचानक क्वार्टरों की छतों में जमा होने वाले बारिश के पानी की निकासी के लिए लगे पाइप ब्लाक होने लगे। अब जब भी तेज बारिश होती है तो ब्लाक पाइपों से लीकेज होकर पानी क्वार्टरों की दीवारों को खराब कर रहा है। इससे दीवारों पर किया प्लस्तर उखड़ता जा रहा है।
तस्वीरों में देखिए, खंडर बन चुके हैँ कश्मीरी पंडितों के घर
महिलाओं का कहना है कि, या तो पानी आता नहीं है, आता है तो गंदा, जिसे पिया नहीं जा सकता।