फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें

Thu, 12 Feb 2015 11:55 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें

in pictures Pilot, co-pilot killed in Army dhruv copter crash

सेना का हेल‌िकॉप्टर ध्रुव बुधवार की शाम बांडीपोरा जिले के साफापोरा इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैन्य प्रवक्ता बृजेश पांडे ने बताया कि हेल‌िकॉप्टर ध्रुव के पायलट लेफ्टीनेंट कर्नल राज गुलाटी (देहरादून) तथा सह पायलट मेजर ताहिर हुसैन खान (हैदराबाद) की मौत हो गई। हेल‌िकॉप्टर रात्रिकालीन प्रशिक्षण उड़ान पर था। हेल‌िकॉप्टर की लपटों से जंगल में भी आग लग गई। (फोटो - सोशल मीडिया)

हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें

in pictures Pilot, co-pilot killed in Army dhruv copter crash

सैन्य प्रवक्ता कर्नल एनएन जोशी ने ध्रुव हेल‌िकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्हें अचानक आसमान से कुछ गिरता दिखाई दिया, जो काफी दूरी पर था। जैसे ही वह लमान जंगल क्षेत्र में गिरा तो जोरदार धमाका हुआ और जंगल से धुएं का गुब्बार उठता दिखा।
फोटो - पायलेट का जला हुआ शव
(फोटो - सोशल मीडिया)

हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें

in pictures Pilot, co-pilot killed in Army dhruv copter crash

पुलिस के अनुसार यह सेना का हेल‌िकॉप्टर था। मौके से दो शव बरामद हुए हैं, जो पायलट और सह पायलट के हो सकते हैं। शव बुरी तरह जलने के कारण उनकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना के तुरंत बाद जंगल में आग भी लग गई। सेना के प्रवक्ता बृजेश पांडे ने बताया कि कि यह हेल‌िकॉप्टर सेना की 13 आरआर के हेल‌िकॉप्टर यूनिट का था, जो नियमित ट्रेनिंग सार्टी पर था। (फोटो - सोशल मीडिया)

विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें

in pictures Pilot, co-pilot killed in Army dhruv copter crash

हेल‌िकॉप्टर ने शाम सात बजे मानसबल बेस से उड़ान भरा था। इसमें एक लेफ्टिनेंट कर्नल और एक मेजर सवार थे। पांडे के अनुसार करीब 40 मिनट बाद हेल‌िकॉप्टर का संपर्क बेस से टूट गया और वह लमान जंगल क्षेत्र में किसी चीज से टकराने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। (फोटो - सोशल मीडिया)

विज्ञापन

हेलिकॉप्टर क्रैश की विचलित करने वाली तस्वीरें

in pictures Pilot, co-pilot killed in Army dhruv copter crash

पांडे ने बताया कि फिलहाल जांच जारी है। जांच के बाद ही दुर्घटना के सही कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस, सेना और दमकल विभाग की टीमें खबर लिखे जाने तक घटना स्थल पर मौजूद थीं। (फोटो - सोशल मीडिया)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed