{"_id":"6b035b346da6f0a1b60c4000","slug":"problems-in-the-ward-jammu-news-c-10-jmu1059-1069567-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: रोशनी-पानी का संकट, अतिक्रमण और पार्किंग भी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: रोशनी-पानी का संकट, अतिक्रमण और पार्किंग भी परेशानी
विज्ञापन
- पुराने शहर के वार्ड-10, 11 में मूलभूत सुविधाओं का इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। पुराने शहर की पहचान ऐतिहासिक गलियों और व्यस्त बाजारों से है, लेकिन यहां रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए जूझना पड़ रहा है। वार्ड-10, 11 और 12 की पड़ताल में नागरिक समस्याओं की अलग-अलग तस्वीर सामने आई है। गलियों में अंधेरा और स्वच्छ पेयजल का संकट है तो कहीं अतिक्रमण और पार्किंग की अव्यवस्था ने राहगीरों का रास्ता रोक रखा है। सफाई और जलनिकासी की बदहाल व्यवस्था भी लोगों की परेशानी बढ़ा रही है।
पूर्व पार्षद अनिल मसूम के अनुसार पहाड़िया मोहल्ला, रानी पार्क, अफगाना मोहल्ले, पक्का डंगा, हनुमान गली, परेड, कच्ची छावनी और चौक चबूतरा सहित वार्ड-10 में करीब 10 हजार की आबादी है। स्ट्रीट लाइटों की कमी, गंदे पानी की आपूर्ति, अतिक्रमण और यातायात जाम प्रमुख समस्याएं हैं। लोगों को लंबे समय से इनका समाधान नहीं मिल पाया है।
-- -
वार्ड 11 की पूर्व पार्षद अनीता ने बताया कि सिटी चौक और कनक मंडी जैसे व्यस्त बाजारों में अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग से लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। दुकानों के आसपास जगह की कमी और वाहनों की भीड़ के कारण पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। वार्ड की गलियों में भी सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन
-- -
वार्ड-12 में नालियां ओवरफ्लो
जीवन चौक से कैनाल रोड होते हुए रणबीर नहर तक फैले इस वार्ड में करीब 25 हजार लोग रहते हैं। पूर्व पार्षद जीत कुमार ने बताया कि सफाई व्यवस्था अनियमित है और नालियां ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी होती है। उन्होंने रणबीर नहर के किनारे चौड़ाई कम किए जाने का मुद्दा भी उठाया। स्थानीय लोगों को इन समस्याओं के स्थायी समाधान का इंतजार है।