Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   health news, protest

Jammu News: स्टाइपेंड के लिए एलजी से मिलने का प्रयास करेंगे रेजिडेंट डाॅक्टर

विज्ञापन
health news, protest
- छह माह के सवेतन मेटरनिटी अवकाश के आदेश के बाद बढ़ा उत्साह
विज्ञापन

- रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले जारी रहेगी हड़ताल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जीएमसी जम्मू में चल रही हड़ताल के बीच रेजिडेंट डॉक्टरों ने सोमवार को भी हड़ताल जारी रखने का फैसला किया है। रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. तरुण शर्मा ने कहा कि सवेतन छह माह की मेटरनिटी अवकाश की मांग पूरी होने के बाद अब स्टाइपेंड को लेकर संघर्ष जारी रहेगा। मांग जल्द पूरी हो इसके लिए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मिलकर अपनी बात रखने का प्रयास करेंगे।

डॉ. शर्मा ने कहा कि स्टाइपेंड का भुगतान स्किम्स श्रीनगर की तरह किए जाने की मांग है। जम्मू व अन्य राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 40 प्रतिशत कम स्टाइपेंड का भुगतान किया जा रहा है। यह अन्याय है। इसके लिए हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार मांग पूरी नहीं करती। उम्मीद है कि दूसरी मांग को भी पूरा कराने में एसोसिएशन सफल होगी। बीते दिनों स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक में हड़ताल खत्म करने के लिए कोई फैसला नहीं हो सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed