फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासाः जैश और हिजबुल ने मिलकर रची थी पुलवामा को दहलाने की साजिश, आतंकियों की हुई पहचान

Thu, 28 May 2020 05:38 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 May 2020 05:38 PM IST
विज्ञापन
IED recovered in Car in Pulwama, conspiracy was hatched by Jaish and Hizb in Pulwama
पुलवामा को दहलाने की घिनौनी साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला

पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों के काफिले पर जैश-ए-मोहम्मद व हिजबुल मुजाहिदीन की हमले की साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम कर दिया। राजपोरा इलाके के आयगुंड में 45 किलो आईईडी से लदी कार को इंटरसेप्ट कर उसे निष्क्रिय किया गया। आतंकियों ने कार पर फर्जी नंबर प्लेट रखा था।

Trending Videos
IED recovered in Car in Pulwama, conspiracy was hatched by Jaish and Hizb in Pulwama
पुलवामा को दहलाने की घिनौनी साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला

खुफिया एजेंसियों के पास सूचना थी कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद और हिजबुल मुजहिदीन के आतंकी एक साथ मिलकर किसी बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में हैं। कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि पिछले कई दिनों से इनपुट मिल रहे थे कि आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने कार में आईईडी लगाकर आतंकी वारदात को अंजाम देने की साजिश रची है। इसी को लेकर बुधवार शाम को पुलवामा पुलिस, सीआरपीएफ और सेना के जवानों ने नाका लगाया था।

IED recovered in Car in Pulwama, conspiracy was hatched by Jaish and Hizb in Pulwama
पुलवामा को दहलाने की घिनौनी साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान कार सवार आतंकी नाके के पास पहुंचा, जिसे सुरक्षाबलों ने रुकने का इशारा किया। इस दौरान कार में सवार आतंकी ने भागने की कोशिश की और फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आतंकी फरार हो गए। सुबह गाड़ी को इंटरसेप्ट किए जाने के बाद सेना, सीआरपीएफ  और पुलिस की टीम द्वारा तकनीकी रूप से निष्क्रिय बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
IED recovered in Car in Pulwama, conspiracy was hatched by Jaish and Hizb in Pulwama
पुलवामा को दहलाने की घिनौनी साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला

आईजी ने बताया कि इस हमले को हिजबुल के आतंकी आदिल को जैश के अन्य दो आतंकियों के साथ मिलकर अंजाम देना था। आदिल हिजबुल और जैश दोनों के लिए काम करता है। दो अन्य दहशतगर्दों के भी नाम सामने आ रहे हैं जिनमें पाकिस्तानी जैश कमांडर फौजी भाई और दूसरा वलीद शामिल है। इन आतंकियों का मंसूबा सुरक्षाबलों की गाड़ियों को निशाना बनाने का था।

विज्ञापन
IED recovered in Car in Pulwama, conspiracy was hatched by Jaish and Hizb in Pulwama
पुलवामा को दहलाने की घिनौनी साजिश नाकाम - फोटो : अमर उजाला

सूत्रों का कहना है कि इस साजिश में सीआरपीएफ के करीब 400 जवान निशाने पर थे। सीआरपीएफ के करीब 20 वाहनों का काफिले को वीरवार सुबह श्रीनगर से चलकर जम्मू पहुंचना था। काफिले में करीब 400 जवान शामिल होते। आशंका जताई जा रही है कि इसी काफिले को निशाना बनाने के लिए आतंकी संगठन जैश व हिजबुल ने यह साजिश रची थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed