फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार दिनों से बंद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एकतरफ से यातायात शुरू,फंसे थे हजारों वाहन व लोग

Sun, 05 Jan 2020 04:18 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 05 Jan 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic Started Unilaterally On Jammu-Srinagar National Highway after four days of landslide
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
रामबन जिले में भूस्खलन के कारण चार दिनों से बंद रहे 270 किमी लंबे जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को एकतरफ से यातायात के लिए खोल दिया गया है। यातायात विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया भूस्खलन के बाद डिगडोल और चंदरकोट में राजमार्ग पर जमा हुए मलबे और पत्थरों को हटाने के बाद श्रीनगर से जम्मू की ओर वाहनों को जाने की अनुमति दे दी गई। 


 
Traffic Started Unilaterally On Jammu-Srinagar National Highway after four days of landslide
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि फंसे हुए ट्रकों समेत सभी वाहनों को शनिवार शाम गंतव्य की ओर जाने की इजाजत दे दी गई। रामबन जिले के डिगडोल और चंदरकोट में भूस्खलन के बाद बुधवार को राजमार्ग बंद कर दिया गया था जिससे मार्ग पर हजारों यात्री फंसे हुए थे।

 
Traffic Started Unilaterally On Jammu-Srinagar National Highway after four days of landslide
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
जम्मू और श्रीनगर में सर्दियों में इस राजमार्ग पर सड़कों की हालत और चार लेन परियोजना के चल रहे काम को ध्यान में रखते हुए यातायात श्रीनगर और जम्मू से वैकल्पिक कर दिया जाता है। मौसम विभाग ने बताया कि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ताजी बर्फबारी के कारण रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Traffic Started Unilaterally On Jammu-Srinagar National Highway after four days of landslide
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
अधिकारी ने बताया कि जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो शनिवार रात के 7.3 डिग्री से 1.8 डिग्री सेल्सियस कम है। उन्होंने कहा कि डोडा जिले का भद्रवाह शून्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस कम न्यूनतम तापमान के साथ क्षेत्र का सबसे ठंडा स्थान रहा। उसके बाद रामबन जिले के बनिहाल में शून्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे तापमान दर्ज किया गया।

 
विज्ञापन
Traffic Started Unilaterally On Jammu-Srinagar National Highway after four days of landslide
जम्मू-श्रीनगर हाईवे - फोटो : अमर उजाला
डोडा, रामबन और किश्तवाड़ समेत जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर शनिवार को हल्की से मध्यम बर्फबारी दर्ज की गई। रियासी जिले में माता बैष्णो देवी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए आधार शिविर कटरा में मामूली गिरावट के बाद न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानियों ने घाटी के अधिकांश हिस्सों और जम्मू क्षेत्र के ऊंचाई वाले स्थानों पर छह जनवरी की शाम से दो दिनों तक हल्की से मध्यम बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed