फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में

Mon, 22 Jun 2015 01:53 AM IST
Updated Mon, 22 Jun 2015 01:53 AM IST
विज्ञापन

PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में

hill stations of jammu kashmir

अगर आप कश्मीर घूमने आ रहे हैं तो केवल गुलमर्ग और सोनमर्ग तक सिमित न रहे। जन्नत कहे जाने वाले कश्मीर में घूमने के लिए बहुत सारी जगहें है। आगे की तस्वीरों में जानिए।

PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में

hill stations of jammu kashmir

कश्मीर, अरु घाटी

अरु घाटी चहचहाते पक्षियों की आवाज, सरसराती ठंडी हवाओं और नीले आकाश के बीच बसा अरू समुद्र तल से 2408 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। शहरी जीवन से दूर लिद्दर नदी के किनार बसा अरू हरा भरा और मैदानी इलाका है। यहां जाकर जन्नत का एहसास होता है।

PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में

hill stations of jammu kashmir

कश्मीर, पहलगाम

पहलगाम धरती पर स्वर्ग माने जाने वाले कश्मीर के सबसे खूबसूरत हिल स्टेशनों में एक है। समुद्र तल से 2130 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पहलगाम लिद्दर नदी और शेषनाग झील के मुहाने पर बसा है। अनंतनाग जिले में चारों ओर बर्फ से ढकी चोटियों, चमकते ग्लेशियर और छलछल करती नदी के बीच बसा पहलगाम सैलानियों के मन में अमिट छाप छोड़ता है। पहलगाम सैलानियों के बीच ट्रैकिंग, घुड़सवारी, फिशिंग, स्कीइंग, वाटर राफ्टिंग आदि साहसिक खेलों के लिए खासा लोकप्रिय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में

hill stations of jammu kashmir

कश्मीर, अहरबल

श्रीनगर से 75 किलोमीटर दूर अहरबल पानी के झरनों के लिए जाना जाता है। यहां के झरनों को कश्मीर का नायग्रा फाल कहा जाता है। यहां झरनों के पानी में इतना वेग है कि सौ मेगावाट तक बिजली  आराम से बनाई जा सकती है। यह कश्मीर के कुलगाम में स्थित है।

विज्ञापन

PICS: गुलमर्ग सोनमर्ग के अलावा भी बहुत कुछ है कश्मीर में

hill stations of jammu kashmir

कश्मीर, यूसमर्ग

गुलमर्ग और सोनमर्ग की तरह ही यूसमर्ग भी एक बेइन्तहा खूबसूरत जगह है| गुलमर्ग की बाईं तरफ की पहाड़ियों में बडगाम में यूसमर्ग स्थित है। श्रीनगर से इसका रास्ता बडगाम व चरारे शरीफ होकर जाता है| यहां से यूसमर्ग महज 13 किलोमीटर दूर है| श्रीनगर से इस सफ़र में सिर्फ दो घंटे का वक़्त लगता है| यह रास्ता भी कम खूबसूरत नही| यूसमर्ग में दूर तक फैला हरा मैदान है| उसके पीछे चीड़ के घने जंगल और उनके पीछे से झांकती बर्फ से लदी चोटियां| युसमर्ग के सबसे निकट दूधगंगा है|

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed