फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weather Update: उत्तरी कश्मीर में भारी बारिश-बर्फबारी में से जनजीवन प्रभावित, कई जगह जलभराव, स्कूल रहे बंद

Mon, 29 Apr 2024 04:53 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू कश्मीर Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Mon, 29 Apr 2024 04:53 PM IST
सार

उत्तरी कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर जलभराव हुआ है। कई सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो गई हैं।

विज्ञापन
heavy rain caused water logging on iconoic boulevard in srinagar
कुपवाड़ा में भारी बारिश से कई इलाकों में जल भराव - फोटो : संवाद

जम्मू कश्मीर में कुछ दिनों से मौसम बिगड़ा हुआ है। इसी बीच उत्तरी कश्मीर में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई जगहों पर जलभराव हुआ है। कई सड़कें भूस्खलन के चलते बंद हो गई हैं। नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। मौसम की अपडेट पर नजर रखी जा रही है और सभी विभाग को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

heavy rain caused water logging on iconoic boulevard in srinagar
कुपवाड़ा में भारी बारिश से कई इलाकों में जल भराव - फोटो : संवाद

कुपवाड़ा जिले में पुलिस, प्रशासन, एसडीआरएफ, सीआरपीएफ और सेना के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जनता की सहायता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी मैदान में हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि घबराएं नहीं। नदी-नालों के करीब ना जाएं।

heavy rain caused water logging on iconoic boulevard in srinagar
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर

जिला उपायुक्त कुपवाड़ा ने भूस्खलन प्रभावित बाला-बाबा रेशी सड़क का दौरा किया। उन्होंने कहा कि मौसम में सुधार होते ही सड़क पहुंच शीघ्र बहाल करने का आश्वासन दिया। भूस्खलन और बाढ़ संभावित क्षेत्रों में स्कूलों को बंद रखने की सलाह जारी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
heavy rain caused water logging on iconoic boulevard in srinagar
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर

जेकेडीएमए ने खराब मौसम और हिमस्खलन की चेतावनी की है। हालांकि शिक्षण, गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित रहेंगे स्थिति की निगरानी की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि अपने संबंधित संस्थानों की संस्थागत संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना उनका कर्तव्य है।

विज्ञापन
heavy rain caused water logging on iconoic boulevard in srinagar
श्रीनगर में बारिश - फोटो : बासित जरगर

बारामुला के उपमंडल उड़ी के सभी स्कूल भी सोमवार को बंद रहे। हालांकि, बाकी जोन के संस्थानों के प्रमुखों को छात्रों का ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed