{"_id":"662f6ea8d3997ba06704ad11","slug":"jammu-kashmir-search-operation-continues-in-basantgarh-of-udhampur-security-tightened-on-the-highway-includi-2024-04-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर: उधमपुर के बसंतगढ़ में तलाशी अभियान जारी, उधमपुर शहर सहित हाईवे पर सुरक्षा कड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर: उधमपुर के बसंतगढ़ में तलाशी अभियान जारी, उधमपुर शहर सहित हाईवे पर सुरक्षा कड़ी
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Mon, 29 Apr 2024 03:55 PM IST
सार
उधमपुर शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर भी नाके लगाए गए हैं। जगह-जगह पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने चारों ओर से क्षेत्र की घेराबंदी की है। हाईवे पर भी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। बिगड़े मौसम के बीच तलाशी अभियान चल रहा है।
विज्ञापन
1 of 6
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
उधमपुर के बसंतगढ़ क्षेत्र में हुई आतंकी मुठभेड़ के बाद पुलिस सहित सुरक्षाबल सतर्कता बढ़ा दी है। शहर के चौक चौराहों और जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जखैनी में एक विशेष नाका लगाकर वाहनों सहित यात्रियों की सघन तलाशी ली जा रही है। यात्रियों के सामान की बारीकी से जांच करने के साथ ही पहचान पत्र भी देखे जा रहे हैं।
2 of 6
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
पुलिस ने शहर में गश्त बढ़ा दी है। शहर को जोड़ने वाले प्रमुख मार्गों पर भी नाके लगाए गए हैं। जगह-जगह पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षाबलों ने चारों ओर से क्षेत्र की घेराबंदी की है। हाईवे पर भी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। बिगड़े मौसम के बीच तलाशी अभियान चल रहा है।
3 of 6
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
बसतंगढ़ पुलिस स्टेशन में बलिदानी को दी श्रद्धांजलि
बसंतगढ़ के चोचरू गाला हाइट्स में रविवार सुबह आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुई वीडीजी मोहम्मद शरीफ पुत्र अब्दुल रहमान निवासी लोअर पोनार पुलिस स्टेशन में श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद देह पैतृक गांव की ओर रवाना कर दिया गया है। सोमवार को बलिदानी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
इससे पहले रविवार दोपहर बाद पीएचसी बसंतगढ़ में बलिदानी का पोस्टमार्टम हुआ। बाद में पार्थिव शरीर को पुलिस स्टेशन बसंतगढ़ लाया गया, जहां पर पुलिस आला अधिकारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर आईजी जम्मू आनंद जैन, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज रईस मोहम्मद बट, एसएसपी जोगिंद्र सिंह, सीआरपीएफ के अधिकारियों सहित कर्मियों ने राष्ट्रीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसके बाद अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा देकर पुलिस वाहन तक पहुंचाया, जिसके बाद पैतृक गांव की ओर रवाना कर दिया गया। परिवार को को सांत्वना देने के लिए बड़ी संख्या में बीडीजी सदस्य, पुलिस कर्मी और स्थानीय लोग भी मौजूद थे। पार्थिव शरीर घर पहुंचते ही चीख पुकार मच गई थी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव सहित क्षेत्र में मातम छाया हुआ है। हर किसी आंखें नम थीं। परिजनों ने बताया कि सोमवार को बलिदानी को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
5 of 6
सुरक्षाबल
- फोटो : एजेंसी
बलिदान के परिवार को सरकारी नौकरी, मुआवजे की मांग : डीडीसी
बसंतगढ़ के चोचरू गाला हाइट्स में आतंकी मुठभेड़ में बलिदान हुए वीडीजी सदस्य मोहम्मद शरीफ (48) अब्दुल रहमान निवासी लोअर पोनार की पांच बेटियां हैं। वहीं, अब परिवार में कमाने वाला कोई नहीं है। इसलिए सरकार परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और मुआवजा प्रदान करे। यह मांग डीडीसी डुडू-बसंतगढ़ अशरी देवी ने उठाई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।