फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: डांस प्लस में धूम मचा रहे पीयूष के स्वागत को उमड़े युवा

Wed, 07 Sep 2016 11:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Wed, 07 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
grand welcome of dance plus contestant
piyush - फोटो : Amar Ujala
डांस प्लस के दूसरे संस्करण में अब तक लाजवाब प्रदर्शन कर रहे जम्मू के चहेते युवा डांसर पीयूष की अगवानी के लिए बुधवार को यूथ उमड़ पड़ा। एयरपोर्ट के मुख्य द्वार पर उनके आगमन से एक घंटा पूर्व ही युवाओं की टोली ढोल-ताशे की धुनों के बीच हाथ में वेलकम पोस्टर लिए पलक पांवड़े बिछाए खड़ी थी।
grand welcome of dance plus contestant
piyush - फोटो : Amar Ujala
करीब पौने तीन बजे जैसे ही पीयूष विमान तल से बाहर निकले, वैसे ही ‘डांस का भक्त, पीयूष भगत’ और ‘वोट फॉर पीयूष’ के नारे गूंजने लगे। पुष्प वर्षा के साथ अबीर की बौछार और बुके भेंटकर पीयूष का अभिनंदन हुआ। इसके बाद ओपन कार में सवार पीयूष रैली में सभी का अभिवादन स्वीकारते चले। 
grand welcome of dance plus contestant
piyush - फोटो : Amar Ujala
गांधी नगर वुमन कालेज की छात्राएं सड़क पर और फुट ओवर ब्रिज पर चढ़कर पीयूष की एक झलक पाने के लिए तत्पर दिखीं। इस दौरान सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। पीयूष ने भी युवाओं को निराश नहीं किया और सेल्फी पोज दिए, हाथ मिलाया और अधिक से अधिक वोटिंग करके जीत की राह सुनिश्चित करने की अपील की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
grand welcome of dance plus contestant
piyush - फोटो : Amar Ujala
एयरपोर्ट रोड से ग्रीन बेल्ट पार्क रोड होते हुए रैली जम्मू यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पहुंची। वहां सुरक्षा कारणों से रैली को प्रवेश नहीं करने दिया, जिसके बाद बाहु फोर्ट रोड से होते हुए रैली पीयूष के निवास छन्नी हिम्मत के सेक्टर पांच की ओर चली। 
विज्ञापन
grand welcome of dance plus contestant
piyush - फोटो : Amar Ujala
पीयूष सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले ‘बूगी-बूगी’ से लाइम लाइट में आए। ‘चक धूम धूम’ में फर्स्ट रनरअप रहे। अबकी डांस प्लस 2 में वह शक्ति मोहन की टीम के सोलो डांसर के रूप में प्रतिभागी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed