फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: पाक रेंजरों ने शाहपुर सेक्टर में 11 घंटे तक दागे गोले, घुसपैठ नाकाम

Tue, 06 Sep 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ Updated Tue, 06 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
ceasefire violation in poonchh
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
सोमवार की देर रात से मंगलवार दोपहर तक पाक सेना ने फायरिंग करते हुए एक बार फिर युद्धविराम का उल्लंघन किया। पुंछ जिले के नियंत्रण रेखा पर स्थित शाहपुर सेक्टर में लगातार 11 घंटों तक बडे़ हथियारों से गोलाबारी करते हुए न सिर्फ भारतीय सेना की चौकियों को निशाना बनाया बल्कि नियंत्रण रेखा से सटे गांव किरनी, मंधार, कस्बा, काईयां, शाहपुर और गूंतरियां को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की।
ceasefire violation in poonchh
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
इतना ही नहीं पाक सेना ने गांव गुंतरियां स्थित सभी धर्मों के लोगों की आस्था का केन्द्र सांई मीरा की जियारत के आसपास भी सैकड़ों की संख्या में गोले बरसाए। हालांकि इस गोलाबारी से क्षेत्र में किसी प्रकार के बड़े जानमाल की नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन कई घरों के साथ ही खेतों में खड़ी मक्की की फसल बुरी तरह तबाह हो कर रह गई। इस गोलाबारी से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहा। 
ceasefire violation in poonchh
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
इसके चलते लोग घरों में बंद रहे बच्चे स्कूलों को नहीं जा पाए। पाक सेना की इस नापाक हरकत को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि सोमवार देर रात करीब 12 बजे पाक सेना ने गोलाबारी शुरू की थी जोकि मंगलवार दोपहर 11 बजे तक बिना रुके जारी रही। पाक सेना की इस गोलाबारी का भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। इसके बाद पाक सेना की बंदूकें शांत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
ceasefire violation in poonchh
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
गौरतलब है कि सोमवार को देर रात करीब 12 बजे पाक सेना ने जिले के शाहपुर सेक्टर में स्थित अपनी चौकियां नेजापीर, रिंगकंटूर, जोड़दरखत, एनपी, एनपीपी से भारतीय सेना की अग्रिम चौकियां शेर, शक्ति, डोडा, शंख, काईयां फारवर्ड को निशाना बनाते हुए पहले यूनिवर्सल मशीनगनों से गोलीबारी शुरू की जिसके बाद रात 12.30 बजे 82 एमएम के मोर्टार दागने शुरू कर दिये। जिस पर भारतीय सेना ने भी जवाबी गोलाबारी शुरू कर दी। देर रात शुरू हुई गोलाबारी मंगलवार दोपहर 11 बजे तक  जारी रही। 
विज्ञापन
ceasefire violation in poonchh
ceasefire - फोटो : File Photo
पाक सेना की गोलाबारी इतनी जोरदार और लगातार थी कि सुबह उजाला होने के साथ ही सांई मीरा की जियारत के आसपास और नियंत्रण रेखा पर स्थित करीब-करीब हर गांव में हर तरफ  पाक सेना द्वारा दागे जा रहे गोलों से उढ़ने वाला धुंवा ही दिखाई दे रहा था। धमकों की गूंज शाहपुर से 12 किलोमीटर दूर पुंछ नगर में सुनाई दे रही थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed