फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वर्णिम विजय मशाल: 1971 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि, मशाल का हुआ भव्य स्वागत

Wed, 04 Aug 2021 01:38 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Wed, 04 Aug 2021 01:38 PM IST
विज्ञापन
Golden Victory Torch: Tribute paid to the martyrs of 1971, the torch received a grand welcome
स्वर्णिम विजय मशाल - फोटो : अमर उजाला

दिसंबर, 1971 में पाकिस्तानी सेना पर भारतीय सशस्त्र बलों की निर्णायक और ऐतिहासिक जीत की स्मृति में दिल्ली से रवाना हुई स्वर्णिम विजय मशाल तुरतुक और त्याक्षी गांव पहुंची। 1971 के युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि देकर स्वर्णिम विजय वर्ष मनाया जा रहा है। इस समारोह में सैनिकों, दिग्गजों, स्थानीय लोगों और तुरतुक और त्याक्षी गांवों के स्कूली बच्चों ने बड़े जोश और उत्साह के साथ स्वर्णिम विजय मशाल का स्वागत की। स्कूली बच्चों द्वारा पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत करते हुए स्वर्णमि विजय मशाल का भव्य सांस्कृतिक रूप से स्वागत किया गया। 1971 के युद्ध के दौरान अवैध पाकिस्तानी कब्जे से मुक्त होने के बाद से तुरतुक और त्याक्षी गांव का ऐतिहासिक महत्व है। इस क्षेत्र ने तब से तेजी से आर्थिक और सामाजिक विकास देखा है और लद्दाख के शीर्ष पर्यटन स्थल के रूप में भी उभरा है।

Golden Victory Torch: Tribute paid to the martyrs of 1971, the torch received a grand welcome
स्वर्णिम विजय मशाल - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि केंद्र सरकार की तरफ से वर्ष 2021 को स्वर्णिम विजय वर्ष के रूप में नामित किया गया है।
Golden Victory Torch: Tribute paid to the martyrs of 1971, the torch received a grand welcome
स्वर्णिम विजय मशाल - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्र ने भारत-पाक युद्ध के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में उत्सव की शुरुआत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Golden Victory Torch: Tribute paid to the martyrs of 1971, the torch received a grand welcome
स्वर्णिम विजय मशाल - फोटो : अमर उजाला

16 दिसंबर, 2020 को नेशनल वार मेमोरियल नई दिल्ली में आयोजित उद्घाटन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और तीनों सेनाओं के प्रमुखों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की थी।

विज्ञापन
Golden Victory Torch: Tribute paid to the martyrs of 1971, the torch received a grand welcome
स्वर्णिम विजय मशाल - फोटो : अमर उजाला

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने चार स्वर्णिम विजय मशालें जलाईं और देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा गया है।

यह भी पढ़ें- रोशनी घोटाला : मामले में 6 से 7 आईएएस अफसरों की संलिप्तता आ रही सामने, जल्द कसा जाएगा शिकंजा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed