फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ghulam Nabi Azad Political Career: गुलाम नबी कांग्रेस से हुए 'आजाद' पढ़ें ब्लॉक से केंद्र तक का सियासी सफर

Fri, 26 Aug 2022 01:24 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 26 Aug 2022 01:24 PM IST
सार

 गुलाम नबी आजाद ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। आजाद लंबे समय से कांग्रेस की नीतियों से नाराज चल रहे थे। हाल ही में उन्होंने जम्मू में पार्टी से मिली जिम्मेदारियों से इस्तीफा दे दिया था। 

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad Resignation: Know Political Career, Profile, History of Block Level To CM News in Hindi
गुलाम नबी आजाद - फोटो : ट्विटर

अटकलों के बीच दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने आज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। वह गांधी परिवार के बेहद करीबी नेताओं में से एक माने जाते रहे हैं। लेकिन समय के साथ कांग्रेस में बदलावों के बाद वह पार्टी में जी-23 के मुख्य नेता के रूप में उभरे। राजनीति में उनके अनुभव और कद का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जम्मू-कश्मीर सहित देश के करीब सभी राज्यों में उनकी सक्रियता रही है। मार्च 2022 में गुलाम नबी आजाद को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्म भूषण मिला।

Ghulam Nabi Azad Resignation: Know Political Career, Profile, History of Block Level To CM News in Hindi
Congress Leader Ghulam Nabi Azad - फोटो : अमर उजाला

1973 में गुलाम नबी आजाद ने भलस्वा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के सचिव के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी। इसके बाद उनकी सक्रियता और शैली को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना। उन्होंने महाराष्ट्र में वाशिम निर्वाचन क्षेत्र से 1980 में पहला संसदीय चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 1982 में उन्हें केंद्रीय मंत्री के रूप में कैबिनेट में शामिल किया गया। डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली दूसरी यूपीए सरकार में, आजाद ने भारत के स्वास्थ्य मंत्री का पदभार संभाला। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन का विस्तार किया। साथ ही झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले शहरी गरीबों की सेवा के लिए एक राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन भी शुरू किया।

Ghulam Nabi Azad Resignation: Know Political Career, Profile, History of Block Level To CM News in Hindi
वरिष्ट कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद। - फोटो : एएनआई

2005 में बने जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री

गुलाम नबी आजाद के राजनीतिक जीवन में 2005 में वो स्वर्णिम समय भी आया, जब उन्होंने बतौर मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर की सेवा की। आजाद ने कई महत्वपूर्ण मंत्रालय संभाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad Resignation: Know Political Career, Profile, History of Block Level To CM News in Hindi
Congress Ghulam Nabi Azad appreciate pm modi does not hide his true self - फोटो : ANI

आजाद के जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में 21 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। इसके परिणाम स्वरूप कांग्रेस प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी।

विज्ञापन
Ghulam Nabi Azad Resignation: Know Political Career, Profile, History of Block Level To CM News in Hindi
गुलाम नबी आजाद - फोटो : Twitter/Ghulam Nabi Azad
गुलाम नबी आजाद का अब तक का सियासी सफर
  • 2008 भद्रवाह से जम्मू-कश्मीर विधानसभा के लिए फिर से निर्वाचित हुए। दया कृष्ण को 29,936 मतों के अंतर से हराया।
  • 2009: चौथे कार्यकाल के लिए राज्यसभा के लिए चुना गया और बाद में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया।
  • 2014: राज्यसभा में विपक्ष के नेता रहे।
  • 2015: वह पांचवीं बार राज्यसभा के लिए फिर से चुने गए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed