जम्मू-कश्मीर के नौशेरा सेक्टर में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार हुए फिदायीन आतंकी तबारक हुसैन ने एक बार फिर पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। उसने भारतीय सेना को बताया कि उसे पाकिस्तानी कर्नल ने भारत में तबाही मचाने के लिए भेजा था।
2 of 8
बड़ी तबाही मचाना चाहते थे आतंकी
- फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तानी आतंकी तबारक हुसैन को चार गोलियां लगी हैं और उसका इलाज चल रहा है। इस बीच इलाज के दौरान जब उसे खून की जरूरत पड़ी तो भारतीय सेना के एक जवान ने उसे खून दिया। उसने इस पर पश्चाताप करते हुए कहा कि उसे शर्म आ रही है। जो उसके साथी थे वे उसे छोड़कर भाग गए।
3 of 8
नियंत्रण रेखा पर तैनात सुरक्षाकर्मी (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
आतंकी नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सेना की अग्रिम चौकियों पर बड़े हमले की फिराक में आया था। पाकिस्तानी सेना की खुफिया एजेंसी इंटरनेशनल सर्विसेज इंटेलीजेंस (ISI) में कर्नल रैंक के अधिकारी यूसुफ चौधरी ने फिदायीन आतंकियों को भारत में हमला कर तबाही मचाने के लिए भेजा था। उसके साथ दो और आतंकी थे।
4 of 8
श्रीनगर में आतंकी हमला
- फोटो : ani
हमले के लिए दिए गए थे 30 हजार रुपये
राजौरी में एक सैन्य अस्पताल में इलाज के दौरान फिदायीन आतंकी तबारक हुसैन ने बताया कि उसे भारत में हमले के लिए 30 हजार रुपये दिए गए थे, लेकिन तारबंदी काटने के दौरान तबारक को सतर्क जवानों ने फायरिंग कर घायल कर दिया। बाकी आतंकी मौके से भाग निकले। तबारक हुसैन ने पूछताछ में पाकिस्तान को फिर बेनकाब कर दिया है। तबारक हुसैन ने पत्रकारों को जवाब देते हुए भी देश में बड़े हमले की साजिश को कबूल किया।
5 of 8
अंतरराष्ट्रीय सीमा
- फोटो : अमर उजाला
रक्षा प्रवक्ता के अनुसार, नौशेरा के झंगड़ क्षेत्र में 21 अगस्त तड़के तीन आतंकियों के ग्रुप की हलचल देखी गई। दो आतंकी पीछे रहे, जबकि तबारक हुसैन तारबंदी के पास आकर तार काटने लगा। जवानों ने उसे चुनौती दी तो वो भागने लगा। इस दौरान फायरिंग में तबारक घायल होकर वहीं गिर गया जबकि अन्य आतंकी भाग निकले।