श्रीनगर के डाउनटाउन इलाके में सोमवार रात आतंकी हमले में मारे गए सेल्समैन मोहम्मद इब्राहिम खान को आज सुबह सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। लोगों ने कहा कि आतंकी बौखलाए हुए हैं। जन्नत को जहन्नुम बनाने की साजिशें रची जा रही हैं।
इब्राहिम के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह डाउनटाउन में कश्मीरी पंडित की दुकान पर सेल्समैन का काम करते थे। देर रात आतंकियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि आतंकियों का अभी तक कोई पता नहीं चला है।
इब्राहिम बांदीपोरा के अष्टेंगू के रहने वाले थे। रविवार को वह डॉ. संदीप मावा की दुकान पर थे। इसी दौरान आतंकियों ने इब्राहिम को निशाना बनाकर करीब से फायरिंग की। इसमें वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद आतंकी भाग निकले। इब्राहिम को तत्काल पास के अस्पताल ले जाया, लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया।
2 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक के परिजन
- फोटो : बासित जरगर
ड्राई फ्रूट्स व कपड़े के कारोबारी डॉ. संदीप मावा पिछले महीने आतंकियों का शिकार बने कश्मीरी पंडित दवा कारोबारी मक्खन लाल बिंदरू के साले हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकियों ने दहशत फैलाने के लिए वारदात को अंजाम दिया।
3 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक के परिजन व स्थानीय लोग
- फोटो : बासित जरगर
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा: एलजी
उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने वारदात की निंदा करते हुए कहा है कि इस जघन्य घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। जान गंवाने वाले इब्राहिम के परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। परिवार को शीघ्र न्याय मिलेगा।
4 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक के परिजन व स्थानीय लोग
- फोटो : बासित जरगर
पिछले 24 घंटे में आतंकियों ने किया दूसरा टारगेट अटैक
इससे पहले बटमालू इलाके में रविवार देर शाम आतंकियों ने एसडी कालोनी इलाके में पुलिसकर्मी तौसीफ अहमद (29) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तथा अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
5 of 5
आतंकी हमले में मारे गए नागरिक को सुपुर्द-ए-खाक किया गया
- फोटो : बासित जरगर
उन्होंने प्रत्यक्षदर्शियों से घटना के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद पूरे इलाके को घेरकर तलाशी ली गई। आसपास के वीडियो फुटेज भी खंगाले गए। कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घटना की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। टीआरएफ ने इस घटना की जिम्मेदारी ली।