{"_id":"5c386302bdec2273487f1e0b","slug":"fresh-snowfall-in-maximum-areas-of-kashmir-temprature-fall-in-north-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में बिगड़ा मौसम, शुरू हुई बर्फबारी, राजमार्ग बंद, दिल्ली-पंजाब-हरयाणा-यूपी में बढ़ेगी ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में बिगड़ा मौसम, शुरू हुई बर्फबारी, राजमार्ग बंद, दिल्ली-पंजाब-हरयाणा-यूपी में बढ़ेगी ठंड
Fri, 11 Jan 2019 03:03 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Fri, 11 Jan 2019 03:03 PM IST
विज्ञापन
कश्मीर में मैदानी इलाकों सहित अधिकतर हिस्सों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई जिसके कारण घाटी को देश के शेष हिस्सों से सभी मौसम में जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है। मौसम विभाग की माने तो इस बर्फबारी से उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। इसका सीधा असर पंजाब, हरयाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पड़ेगा। इन सभी राज्यों में पारा गिरने की आशंका है।
Trending Videos
snowfall
मौसम विभाग कार्यालय ने अगले 24 घंटों में रुक-रुक कर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां बताया कि घाटी के मैदानी क्षेत्रों सहित कश्मीर में बृहस्पतिवार रात में भी बर्फबारी हुई जो शुक्रवार सुबह तक जारी रही।
सीआरपीएफ
उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 5.6 एमएम बर्फबारी दर्ज की गयी। पहलगाम में 11.4 एमएम बर्फबारी जबकि गुलमर्ग में 3.4 एमएम बर्फबारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि घाटी के मैदानी इलाकों में हल्की बर्फबारी हुई जबकि राज्य के ऊंचाई वाले स्थानों पर मध्यम बर्फबारी की खबरें हैं। ताजा बर्फबारी के कारण कश्मीर को देश के शेष हिस्सों से सभी मौसम में जोड़ने वाला एकमात्र सड़क मार्ग श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हो गया है।
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : ANI
यहां यातायात नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी ने बताया, "बर्फबारी और फिसलन की स्थिति के कारण आज सुबह श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया।"