फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जम्मू-कश्मीर: नवरात्र पर मंदिर में दर्शन करने वालों को रखना होगा इन सभी बातों का ध्यान

Fri, 26 Mar 2021 01:49 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: करिश्मा चिब Updated Fri, 26 Mar 2021 01:49 PM IST
विज्ञापन
for visitng temples during navratras one has to take care of these things
जम्मू स्थित बावे वाली माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला
13 अप्रैल से शुरू होने जा रहे चैत्र नवरात्र को लेकर प्रशासन ने मंदिर कमेटियों और पुजारियों के साथ पहली बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान उनसे यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि मंदिर में दर्शन करने आने वाले लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। दो गज की दूरी, मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग करें। इसके साथ-साथ लंगरों में भी इसे लेकर उचित व्यवस्था करने को कहा गया है। डीसी ने साफ किया है कि अप्रैल महीने में आने वाले केंद्र और प्रदेश प्रशासन की गाइडलाइन के बाद ही आयोजन में लोगों की संख्या और किस तरह के आयोजन को अनुमति दी जानी है इसे लेकर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
for visitng temples during navratras one has to take care of these things
रघुनाथ मंदिर जम्मू - फोटो : अमर उजाला

जिला सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक के दौरान विभिन्न मंदिर, लंगर कमेटियों के साथ-साथ पुजारियों ने भी शिरकत की। इस दौरान उन्होंने डीसी कठुआ राहुल यादव को अपनी विभिन्न समस्याओं से भी अवगत करवाया। डीसी ने कहा कि कोरोना के मामले दोबारा बढ़ने शुरू हो गए हैं। एहतियात बरते जाने की जरूरत है।

for visitng temples during navratras one has to take care of these things
mata vaishno devi katra jammu kashmir - फोटो : अमर उजाला

प्रसाद वितरण से लेकर मंदिरों में दर्शन को लेकर एहतियात बरतने को कहा गया। उन्होंने कहा कि  जम्मू कश्मीर में भी दो सौ के लगभग मामले बुधवार को सामने आए थे। ऐसा न हो कि कोरोना के मामले इतने बढ़ जाएं कि फिर कोई त्यौहार न मना पाएं। कहा कि लोग श्रद्धा के साथ मंदिर में आते हैं ऐसे में मंदिर कमेटी और पुजारी की बात को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
for visitng temples during navratras one has to take care of these things
बावे वाली माता का मंदिर - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक दूरी का करें पालन, मास्क जरूरी पहनें
मंदिर कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिए कि सुनिश्चित किया जाए कि सौ फीसदी लोग मास्क पहनकर आएं। उन्होंने विभिन्न विभागों को मंदिर कमेटी की ओर से दिए गए सुझावों और दिक्कतों के अनुसार जरूरी निर्देश भी जारी किए। कठुआ वासियों से अपील की है कि मास्क जरूर पहने, कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।

विज्ञापन
for visitng temples during navratras one has to take care of these things
corona vaccine - फोटो : अमर उजाला

बुजुर्ग जल्द से जल्द लगवाएं वैक्सीन
डीसी ने कहा कि नवरात्र के दौरान जागरण और मेले पर केंद्र सरकार की ओर से जारी होने वाले निर्देश और प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद फैसला लिया जाएगा। उन्होंने बुजुर्गों से अपील की है जल्द से जल्द वैक्सीनेशन करवाएं। कहा कि सरकार ने बुजुर्ग और बच्चों को घरों से बाहर अत्यधिक जरूरी होने पर ही निकलने की हिदायत दी है। यदि वे मंदिर में जाते भी हैं तो कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। सैनिटाइजर प्रयोग करें। डीसी ने कहा कि बाजार में नवरात्र के दौरान लोगों से मुनाफाखोरी न हो, इसके लिए जल्द जांच टीमें गठित कर दी जाएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed