{"_id":"60bb653d8ebc3ed48e59b64e","slug":"coronavirus-and-vaccination-in-jammu-kashmir-vaccination-in-field-and-forest-areas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना से जंग: घर-घर ही नहीं जंगल से खेत तक युद्धस्तर पर टीकाकरण, जीत की साक्ष्य बनेंगी ये तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से जंग: घर-घर ही नहीं जंगल से खेत तक युद्धस्तर पर टीकाकरण, जीत की साक्ष्य बनेंगी ये तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 06 Jun 2021 09:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 7
कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू-कश्मीर के पहाड़ी इलाकों में टीकाकरण एक बड़ी चुनौती है। लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक करने के साथ ही उन तक पहुंचना किसी जंग से कम नहीं है। कई इलाके तो ऐसे हैं जहां पैदल चलना भी मुश्किल है। इन क्षेत्रों में वाहन नहीं जा सकते। इन चुनौतियों और कोरोना को हराने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा है। कश्मीर संभाग में स्वास्थ्य कर्मियों की कई टीमें अलग-अलग स्थानों पर जाकर लोगों को टीका लगा रही हैं। इस अभियान में उन्हें जंगल के रास्तों से होते हुए खेतों तक जाना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य कर्मी टीकाकरण के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि लोगों को सेवाएं देकर उन्हें काफी खुशी होती है। इस काम में मानसिक तौर पर परिवार का भी उन्हें सहयोग मिलता है। जिससे उनका मनोबल बढ़ता है। हम सभी टीकाकरण करने के लिए खेतों में काम कर रहे किसानों तक पहुंचते हैं। किसान अन्नदाता हैं।
2 of 7
कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : बासित जरगर
कहा कि हम ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें वैक्सीन दे रहे हैं, जो बुज़ुर्ग हैं या फिर विकलांग है, या फिर ऐसे लोग जो किन्ही कारणों के चलते अस्पताल तक नहीं आ सकते।
3 of 7
कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : बासित जरगर
कश्मीर के श्रीनगर, पुलवामा, बारामुला, शोपियां, गांदरबल, अनंतनाग समेत पूरे संंभाग में कोरोना वारियर्स टीकाकरण के लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : बासित जरगर
पुलवामा जिले के अस्पताल में तैनात वैक्सीनेशन अफसर तबस्सुम 4 माह से ज्यादा समय में 6500 से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुकी हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने के लिए डोर टू डोर मिशन भी शुरू किया है।
विज्ञापन
5 of 7
कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : बासित जरगर
बताया कि इससे पहले वह बच्चों की वैक्सीनेशन किया करती थीं, लेकिन बाद में वह भी इस अभियान का हिस्सा बनीं और तब से अपने काम में डटी हुई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।