{"_id":"5911a8be4f1c1b3854852906","slug":"exclusive-image-of-amarnath-cave-this-year","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: प्रकट हुए बाबा बर्फानी, तस्वीरों में करें घर बैठे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
EXCLUSIVE: प्रकट हुए बाबा बर्फानी, तस्वीरों में करें घर बैठे दर्शन
Thu, 29 Jun 2017 12:53 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Amarnath Yatra 2017
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्री अमरनाथ यात्रा शुरू हो चुकी है। लोग बाबा के दर्शन के लिए दूर-दराज से अमरनाथ पहुंच रहे हैं। लेकिन कुछ शिव भक्तों ने दावा किया है कि उन्होंने इस वर्ष की यात्रा शुरू होने से पहले ही पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन किए हैं।
2 of 5
Amarnath Yatra 2017
- फोटो : Amar Ujala
उन्होंने दर्शन से जुड़ी तस्वीरों को अमर उजाला के साथ साझा किया है। इन भक्तों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में अभी तक शिवलिंग का आकार काफी बड़ा है।
3 of 5
Amarnath Yatra 2017
- फोटो : Amar Ujala
पंजाब से आए इन भक्तों का दावा है कि उन्होंने ये तस्वीरें एक सप्ताह पहले खींची हैं। साफ मौसम के बीच उन्होंने बाबा बर्फानी की पवित्र गुफा में जाकर इस वर्ष के पहले साक्षात दर्शन किए हैं। इन शिव भक्तों के अनुसार गत 29 अप्रैल से 4 मई के बीच आठ लोगों का एक जत्था पवित्र गुफा पर गया था। यात्रा के दौरान कई मनमोहक दृश्यों को कैमरे में कैद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Amarnath Yatra 2017
- फोटो : Amar Ujala
उनके अनुसार बाबा बर्फानी के साथ-साथ माता पार्वती और पुत्र गणेश भी साक्षात प्रकट हुए हैं। दर्शन कर लौटे भक्तों ने बताया कि पहलगाम से पवित्र गुफा तक के ट्रैक पर अभी भी पांच फुट से अधिक बर्फ मौजूद है। इस वर्ष हुई भारी बर्फबारी के चलते बाबा बर्फानी का आकार विशाल हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
Amarnath Yatra 2017
- फोटो : Amar Ujala
इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बाबा बर्फानी यात्रा के आखिरी तक विराजमान रह सकते हैं। यात्रा के लिए अब तक देशभर में एक लाख तीस हजार यात्रियों ने पंजीकरण करवा लिया है। यात्रा में सुरक्षा और अन्य दूसरे पहलुओं को सुनिश्चित बनाने के लिए प्रशासनिक और बोर्ड अधिकारियों की निरंतर बैठकें बुलाई जा रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।