श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में हुई मुठभेड़ में आतंकी जाहिद मारा गया है। सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि एक घायल है। शहीद जवान को आज श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान आईजी कश्मीर विजय कुमार ने कहा कि हमें गुरुवार को इनपुट मिला था। इसके बाद सीआरपीएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी की। इसी दौरान आतंकियों ने जवानों पर फयरिंग करनी शुरू करनी दी। जिसमें सीआरपीएफ का जवान घायल हुआ लेकिन गोली लगने के बावजूद भी वो आगे बढ़ा और आतंकी को मार गिराया। मारा गया आतंकी जाहिद आईएसजेके का अनंतनाग जिले का कमांडर था। उसके अन्य दो साथी भी हाल ही में मार गिराए गए हैं। यह सुरक्षाबलों के लिए बड़ी उपलब्धि है।
2 of 5
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
बीते 42 दिनों में श्रीनगर में हुई ये तीसरी मुठभेड़ है। इससे पहले 19 मई को नवाकदल में दो आतंकी और 21 जून को जोनीमार में मुठभेड़ हुई थी जिसमें तीन आतंकी मारे गए थे। श्रीनगर में हुई मुठभेड़ में ही हिजबुल मुजाहिदीन का ऑपरेशनल कमांडर एवं तहरीक ए हुर्रियत के अध्यक्ष मोहम्मद अशरफ सेहरई का बेटा जुनैद समेत दो आतंकी मारे गए थे।
3 of 5
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र मलबाग में एक स्कूल में छिपे आतंकियों से गुरुवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मार गिराया गया है। सीआरपीएफ का एक जवान भी शहीद हुआ है, जबकि एक घायल है। आईजी कश्मीर विजय कुमार ने एक आतंकी के मारे जाने की पुष्टि की है।
यह भी पढ़ेंः पीएम के अचानक लद्दाख दौरे की कहीं ये तो नहीं वजह, जहां सांस लेना मुश्किल वहां बैठ सेना से की बात, देखिए ये तस्वीरें
4 of 5
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
आतंकियों के हार्वर्ड स्कूल में छिपे होने की सूचना पर सुरक्षाबलों ने स्कूल की घेराबंदी की। इस बीच घेरा सख्त होता देख छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई से मुठभेड़ शुरू हो गई। इस दौरान एक आतंकी को मार गिराने में सफलता मिली है। दो अन्य आतंकियों के घिरे होने की आशंका है।
5 of 5
शहीद जवान को श्रद्धांजलि देते सुरक्षाबल
- फोटो : बासित जरगर
मुठभेड़ में घायल हुए दो जवानों को बादामीबाग स्थित सैन्य अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इनमें से गंभीर रूप से घायल एक जवान ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे जवान का अस्पताल में इलाज चल रहा है।