पाकिस्तान से लगने वाली लाइन ऑफ़ कंट्रोल (एलओसी) से सटे मच्छिल सेक्टर में ईद से एक दिन पूर्व लोगों के साथ खुशियां सांझी करने के लिए सेना की मच्छिल ब्रिगेड द्वारा एक ईद मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर कमांडर 53 और 56 आरआर के अधिकारियों ने मच्छिल के अवाम को ईद से पहले बधाई दी और उनकी साथ उनकी ख़ुशी में शामिल हुए। उनके द्वारा एक साथ ईदगाह में नमाज़ पढ़ी गई और अमन और शांति के लिए विशेष दुआ मांगी। इसके बाद सेना द्वारा आयोजित भोज में सभी गांव वासी शामिल हुए और वाज़वान (कश्मीरी रिवायती खाने) का आनंद लिए। बाद में सेना के अधिकारियों द्वारा अवाम में तोहफे बांटे गए और अनाथ बच्चों में ईदी भी बांटी गई। मच्छिल के अवाम ने सेना के इस व्यवहार की सरहाना करते हुए कहा कि सेना और अवाम के बीच हमेशा मज़बूत रिश्ता रहा है जो आगे भी कायम रहेगा।
जम्मू-कश्मीर में ईद: मच्छिल सेक्टर में ईद से पहले सेना ने आयोजित किया ईद-मिलान, देखिए तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन