{"_id":"633d0f3476fc1b71cd0eb7fd","slug":"dg-jail-hemant-kumar-lohia-murder-accused-yasir-diary-found-wrote-love-zero-and-stress-90-percent","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डीजीपी लोहिया हत्याकांड: प्यार शून्य और तनाव 90 फीसदी...भुला देना मुझे, पढ़ें यासिर की डायरी में और क्या-क्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीपी लोहिया हत्याकांड: प्यार शून्य और तनाव 90 फीसदी...भुला देना मुझे, पढ़ें यासिर की डायरी में और क्या-क्या
Wed, 05 Oct 2022 10:29 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 05 Oct 2022 10:29 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीजीपी हेमंत लोहिया की हत्या करने के आरोपी यासिर की एक डायरी भी बरामद की गई है। हालांकि इसमें उसने ही लिखा है या फिर किसी और ने, यह अभी जांच का विषय है। डायरी के एक पन्न्ने पर लिखा था कि उसकी जिंदगी में प्यार 0 प्रतिशत, तनाव 90 फीसदी, दुख 100 प्रतिशत और फर्जी हंसी 100 फीसदी है। इस डायरी के माध्यम से यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह काफी तनाव में था और जीने मरने के बारे में ही सोचता रहता था। यह भी बता दें कि डायरी की शुरूआत में ही उसने फिल्म आशिकी का गाना... भुला देना मुझे भी लिखा है। बता दें कि दोमाना क्षेत्र के उदयवाला में सोमवार रात करीब 9:30 बजे हेमंत लोहिया की हत्या हुई थी। तेज धारदार हथियार से हमले के बाद उसके शरीर को जलाने की भी कोशिश की गई। हत्या की खबर मिलते ही पुलिस तथा अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गई थी और जांच शुरू की।
आरोपी यासिर
- फोटो : पुलिस
डायरी में और क्या-क्या...
सूत्रों के अनुसार डायरी में यासिर ने लिखा था कि प्यारी मौत, मेरी जिंदगी में आ जाओ। मुझे माफ कर देना। मेरा दिन खराब है, हफ्ता, महीना, साल, जिंदगी सब खराब है।
सूत्रों के अनुसार डायरी में यासिर ने लिखा था कि प्यारी मौत, मेरी जिंदगी में आ जाओ। मुझे माफ कर देना। मेरा दिन खराब है, हफ्ता, महीना, साल, जिंदगी सब खराब है।
आरोपी यासिन अहमद
- फोटो : पुलिस
दूसरे पन्ने पर लिखा है कि मुझे अपनी जिंदगी से नफरत है। मेरी जिंदगी में सिर्फ मातम है। एक पन्ने पर फोन की बैटरी बनाई गई है। इस पर लिखा है- माई लाइफ 1%, मेरी जिंदगी में प्यार 0%, तनाव 90 प्रतिशत, दुख 100 फीसदी और फेक स्माइल 100 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी नौकर और डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
मैं जैसी लाइफ जी रहा हूं, मुझे उससे कोई प्रॉब्लम नहीं है। प्रॉब्लम इस बात से है कि आगे हमारा क्या होगा। हालांकि यह सब हिंदी में लिखा गया है। इसमें काफी शब्द इधर उधर हैं।
विज्ञापन
डीजीपी जेल हेमंत कुमार लोहिया(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
डीजी जेल लोहिया का हत्यारोपी नौकर यासिर गिरफ्तार
आपको बता दें कि कारावास विभाग के डीजी हेमंत कुमार लोहिया की हत्या करने वाले यासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि लोहिया की हत्या टोके जैसे हथियार के साथ की गई। एक वार उनकी गर्दन पर किया और दूसरा पेट में किया। इसके बाद एक तकिए को जलाकर लोहिया के चेहरे पर फेंक दिया।
आपको बता दें कि कारावास विभाग के डीजी हेमंत कुमार लोहिया की हत्या करने वाले यासिर को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि लोहिया की हत्या टोके जैसे हथियार के साथ की गई। एक वार उनकी गर्दन पर किया और दूसरा पेट में किया। इसके बाद एक तकिए को जलाकर लोहिया के चेहरे पर फेंक दिया।