फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का पहला दौरा, पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश

Mon, 03 Jun 2019 03:58 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 03 Jun 2019 03:58 PM IST
विज्ञापन
defense minister rajnath singh visit to siachen glacier, kashmir vally and line of control outpost
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए सियाचिन गए और फिर वहां से कश्मीर के हालातों का जायजा लेने के लिए वह पहुंचे। वह सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर सियाचिन की कुमार पोस्ट पर पहुंचे थे। यहां पहुंचने के बाद उन्होंने जवानों से बातचीत की और फिर प्रॉपर ब्रीफ़िंग के बाद वह बेस कैंप पर आए। यहां से वह थोइस बेस कैंप होते हुए कश्मीर के लिए निकल गए। कश्मीर में रक्षा मंत्री की ब्रीफिंग फिफ्टीन कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल के जे एस डिलन ने की। ब्रीफिंग में कश्मीर के हालातों के साथ-साथ वहां होने वाली हलचल के बारे में भी बताया गया।


 
defense minister rajnath singh visit to siachen glacier, kashmir vally and line of control outpost
देश के इतिहास में ये पहला मौका है जब पदभार संभालने के बाद सबसे पहले कोई रक्षा मंत्री दुनिया के सबसे ऊंचे और मुश्किल भरे रण क्षेत्र में गया हो। उनके साथ इस दौरे पर आर्मी चीफ बिपिन रावत भी हैं। वह दोनों यहां बेस कैंप में नॉर्दन आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल रणवीर सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा फोर्टीन कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी और जवानों से भी मुलाकात होनी है।

 
defense minister rajnath singh visit to siachen glacier, kashmir vally and line of control outpost
राजनाथ सिंह जिस पोस्ट पर जा रहे हैं वहां दिन में भी तापमान शुन्य से करीब 40 डिग्री कम होता है। यहां मौसम कब मौत में बदल जाए कोई नहीं जानता। सियाचिन में देश की सबसे ऊंची सरहद है और हिमालय की गोद में मौजूद सियाचिन दुनिया का सबसे ऊंचा और सबसे खतरनाक जंग का मैदान है। इसके एक ओर पाकिस्तान है तो दूसरी तरफ चालबाज चीन है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
defense minister rajnath singh visit to siachen glacier, kashmir vally and line of control outpost
हिंदुस्तान के रक्षा मंत्री अपने जांबाज जवानों का हौसला आफजाई करने के लिए हिमालय की इन्हीं चोटियों के दौरे पर हैं। मोदी सरकार के शपथ ग्रहण को अभी एक हफ्ता भी नहीं हुआ है, लेकिन पीएम मोदी के मंत्री पूरे एक्शन में हैं तभी रक्षा मंत्री की कुर्सी पर बैठते ही राजनाथ सिंह ने सबसे पहले सियाचिन जाने का फैसला किया।

 
विज्ञापन
defense minister rajnath singh visit to siachen glacier, kashmir vally and line of control outpost
सियाचिन हिंदुस्तान के लिए सामरिक तौर पर बेहद अहम है। लिहाजा मोदी सरकार में रक्षा मंत्रालय की कमान संभालते ही राजनाथ सिंह ने सबसे पहले सियाचिन जाने का फैसला किया। देश के इतिहास में ये पहला मौका है जब पदभार संभालने के बाद कोई रक्षा मंत्री दुनिया के सबसे ऊंचे और मुश्किल रण क्षेत्र में पहुंचा है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed