{"_id":"5cf2884bbdec2207863ac69e","slug":"temprature-in-jammu-kashmir-hiked-summer-in-its-wild-face-in-jammu-division-orange-alert-issued","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तंदूर की तरह तपता रहा जम्मू, शहर में चली धूल भरी आंधी, तपिश से राहत नहीं, ऑरेंज अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंदूर की तरह तपता रहा जम्मू, शहर में चली धूल भरी आंधी, तपिश से राहत नहीं, ऑरेंज अलर्ट जारी
Sun, 02 Jun 2019 06:33 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 02 Jun 2019 06:33 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू-कश्मीर में चढ़ते पारे से कोई राहत नहीं मिल पाई है। शनिवार को भी जम्मू तंदूर की तरह तपता रहा। यहां दिन का तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री बढ़कर 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के साथ रात के पारे में भी बढ़ोतरी हुई है। बीती रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री बढ़कर 30.0 डिग्री तक पहुंच गया। शाम को जम्मू के कई स्थानों पर धूल भरी आंधी चली, लेकिन तपिश से कोई खास राहत नहीं मिल पाई।
- फोटो : अमर उजाला
ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर समेत घाटी के कई अन्य जिलों में दिन का पारा सामान्य से 3-5 डिग्री बढ़कर 30 डिग्री के पार चला गया है, हालांकि रात के तापमान में राहत बनी हुई है। इस बीच न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ कारगिल सबसे ठंडा रहा।
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू में सूर्य देव ने शनिवार सुबह से ही रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया था। दिन चढ़ने के साथ तपिश में इजाफा होता चला गया। दोपहर को चिलचिलाती धूप में हर कोई झुलस रहा था। प्रचंड गर्मी से सड़कों पर अघोषित कर्फ्यू जैसे हालात नजर आ रहे हैं। बाजारों से खरीदारों की भीड़ भी गायब है। भीषण गर्मी से कारोबार बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। लोग जरूरी कार्यों के लिए ही देर शाम घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी और तपिश के आगे राहत पाने के तमाम उपाय भी नाकाम साबित हो रहे हैं। वहीं, बिजली ढांचे पर लोड बढ़ने से अघोषित कटौती जारी है। पिछले साल जम्मू में एक जून को अधिकतम तापमान 40.0 और न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री था।
विज्ञापन
गर्मी का कहर
- फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 में जम्मू-कश्मीर में 28 जून को मानसून पहुंचा था, जबकि इस बार जून के अंत या जुलाई के शुरू में पहुंचने की उम्मीद है। श्री माता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का तापमान सामान्य से 4.7 डिग्री चढ़कर 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।