फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान

Mon, 25 May 2015 06:16 PM IST
Updated Mon, 25 May 2015 06:16 PM IST
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान

defence minister manohar parikars visit ends

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सेना को स्पष्ट निर्देश दिए कि लाइन आफ कंट्रोल (एलओसी) पर घुसपैठ हर हाल में रोकी जाए। कहा कि इसके लिए सख्त से सख्त कदम उठाए जाएं। रक्षा मंत्री ने रियासत के दो दिवसीय दौरे के दौरान शनिवार को राजोरी सेक्टर में एलओसी के हमीरपुर बटालियन क्षेत्र की अग्रिम चौकियों का जायजा लिया।

रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान

defence minister manohar parikars visit ends

इस दौरान नियंत्रण रेखा पर तैनात जवानों से भी रक्षा मंत्री रूबरू हुए। सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और व्हाइट नाइट कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल  केएच सिंह भी उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट जनरल केएच सिंह ने रक्षा मंत्री को एलओसी और पीर पंजाल के दक्षिण क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी दी।

रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान

defence minister manohar parikars visit ends

इसमें सीमा पार से घुसपैठ, एलओसी पर सिक्योरिटी ग्रिड के लिए उठाए गए कदम, आतंकवाद के खिलाफ काउंटर आपरेशन और आईईडी मामलों में उठाए कदम शामिल थे। सर्विलांस ग्रिड द्वारा उपयोग किए जा रहे आधुनिक सर्विलांस उपकरणों का भी रक्षा मंत्री ने जायजा लिया। इस दौरान सेना की ओर से चलाए जा रहे सद्भावना कार्यक्रम और सीमावर्ती ग्रामीणों की मदद के लिए सेना के प्रयासों की भी रक्षा मंत्री को जानकारी दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान

defence minister manohar parikars visit ends

रक्षा मंत्री ने विपरीत परिस्थितियों में जवानों के कर्तव्य की सराहना करते हुए उनके योगदान को सराहा। उन्होंने जवानों को पेश आ रही दिक्कतों के बारे में जाना व उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए। दोपहर बाद रक्षा मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

विज्ञापन

रक्षा मंत्री ने फिर दिया आतंकियों से जुड़ा बड़ा बयान

defence minister manohar parikars visit ends

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने शनिवार को वैष्णो माता के दरबार में माथा टेका। उन्होंने सुख-शांति और देश की खुशहाली की प्रार्थना की। वे सुबह 11 बजे चॉपर से सांझी छत हेलीपैड पर पहुंचे। उसके बाद भवन पहुंच कर उन्होंने सवा 12 बजे माता के दरबार में हाजिरी लगाई। उनके साथ थल सेना प्रमुख दलबीर सिंह सुहाग भी थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed