फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वरिष्ठ पत्रकार शुजात के हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने जनता से मांगा सहयोग

Fri, 20 Jul 2018 11:55 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Updated Fri, 20 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
jammu kashmir police asked help of locals to catch the killers of senior journalist shujaat bukhari
शुजात बुखारी
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी की हत्या में शामिल नवीद जट समेत अन्य लश्कर आतंकियों के खिलाफ पुलिस ने नोटिस जारी करते हुए स्थानीय लोगों से सहयोग मांगा है। कोठी बाग पुलिस थाने ने इसे जारी किया है। नोटिस में लश्कर कमांडर नवीद जट उर्फ अबु हंजुल्लाह का नाम है। 

साथ ही वर्तमान में एचएमटी श्रीनगर निवासी शेख सज्जाद गुल (मूल रूप से पादशाही बाग निवासी) व आरवानी बिजबिहाड़ा निवासी आजाद अहमद उर्फ दादा उर्फ अबु जैद का नाम भी शामिल है। पुलिस ने नवीद जट का पूरा हुलिया देते हुए आम लोगों से उसके बारे में सूचना देने की अपील की है। साथ ही कहा है कि उनके नाम गुप्त रखे जाएंगे। 

शुजात बुखारी पर हमला करने वाले आतंकी CCTV कैमरे में हुए कैद, सामने आई तस्वीरें

jammu kashmir police asked help of locals to catch the killers of senior journalist shujaat bukhari
वरिष्ठ पत्रकार शुजात बुखारी पर हमले के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से हासिल संदिग्धों के फोटो जारी किए हैं।

पुलिस ने कोठीबाग पुलिस स्टेशन, पीसीआर श्रीनगर या फिर पुलिस कंट्रोल रूम में इन संदिग्धों के बारे में सूचना देने को कहा है। साथ ही कहा है कि सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। शुजात बुखारी की गाड़ी की तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं जिसपर आतंकियों ने हमला बोला था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुजात बुखारी पर हमला करने वाले आतंकी CCTV कैमरे में हुए कैद, सामने आई तस्वीरें

jammu kashmir police asked help of locals to catch the killers of senior journalist shujaat bukhari
इसमें एक मोटरसाइकिल पर तीन युवक दिख रहे हैं। गाड़ी चला रहा युवक हेलमेट पहने है जबकि पीछे बैठने वाले युवक ने मास्क लगा रखा है। बीच में बैठे युवक का चेहरा नहीं दिख रहा है। 
विज्ञापन

शुजात बुखारी पर हमला करने वाले आतंकी CCTV कैमरे में हुए कैद, सामने आई तस्वीरें

jammu kashmir police asked help of locals to catch the killers of senior journalist shujaat bukhari
सुजात बुखारी
गौरतलब है कि तीन आतंकियों ने श्रीनगर प्रेस कालोनी में देर शाम शुजात बुखारी और उनके पीएसओ की गोलीमार कर हत्या कर दी थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed