भिंड़रवाला बवाल: जगजीत के अंतिम संस्कार की चुनिंदा तस्वीरें
सिखों और पुलिस के बीच हुई झड़प में मारे गए युवक जगजीत सिंह को सैकड़ों लोगों ने शनिवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जगजीत के पैतृक गांव चोहाला में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
भिंड़रवाला बवाल: जगजीत के अंतिम संस्कार की चुनिंदा तस्वीरें
जगजीत के पिता नरवीर सिंह ने मुखाग्नि दी। इलाके में तनाव को देखते हुए सतवारी से लेकर गांव चोहाला तक पुलिस बल को दूर रखा गया। सिर्फ आरएस पुरा चौक के पास चंद पुलिसकर्मी एहतियातन तैनात किए गए। लेकिन मृतक के गांव के आसपास पुलिसकर्मियों को नहीं भेजा गया।
भिंड़रवाला बवाल: जगजीत के अंतिम संस्कार की चुनिंदा तस्वीरें
सिंबल कैंप में होने वाला धार्मिक समागम भी
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हुआ, जिसके बैनर उतारने को लेकर विवाद
हुआ था। अंतिम संस्कार में राजनीतिक दलों के नेता भी पहुंचे। इनमें पूर्व
मंत्री रमण भल्ला, त्रिलोक सिंह बाजवा, बलवंत सिंह मनकोटिया, मंजीत सिंह,
तरणजीत सिंह टोनी शामिल थे।
फोटो - विलाप करते परिजन
भिंड़रवाला बवाल: जगजीत के अंतिम संस्कार की चुनिंदा तस्वीरें
उल्लेखनीय है कि जरनैल सिंह भिंडरावाले का बैनर उतारने के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान वीरवार को पुलिस की गोली से जगजीत सिंह की मौत हो गई थी। उसके बाद से हिंसक प्रदर्शन जारी है।
भिंड़रवाला बवाल: जगजीत के अंतिम संस्कार की चुनिंदा तस्वीरें
प्रशासन को प्रभावित इलाकों में कर्फ्यू लगाना पड़ा। शनिवार सुबह ही गांव चोहाला में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। जम्मू के अलावा अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में सिख अंतिम संस्कार के लिए पहुंचे।