{"_id":"5dbfc44d8ebc3e013149b0ab","slug":"court-of-union-government-was-decorated-in-jammu-tricolor-seen-for-first-time","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू में दरबार सजते ही बना एक इतिहास, यहां पहली बार नजर आया तिरंगा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू में दरबार सजते ही बना एक इतिहास, यहां पहली बार नजर आया तिरंगा, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 04 Nov 2019 11:55 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद सरकार का पहला दरबार आज यानी कि सोमवार को जम्मू में सज गया। सुबह ठीक साढ़े नौ बजे उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू सचिवालय पहुंचे। इस दौरान सबसे खास बात यह रही कि दरबार खुलने के अवसर पर नागरिक सचिवालय की इमारत पर पहली बार केवल राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा ही फहरता दिखाई दिया।
2 of 5
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : संजय गुप्ता
रविवार को नागरिक सचिवालय में दिन भर रौनक रही। सुरक्षा को पुख्ता बनाने के बंदोबस्त चलते रहे। नागरिक सचिवालय के सामने वाली सड़क को लोगों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया। सुरक्षा घेरे को मजबूत बना दिया गया था।
3 of 5
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : संजय गुप्ता
उपराज्यपाल मुर्मू ने गार्ड ऑफ आनर का निरीक्षण करने के बाद सचिवालय परिसर में विभिन्न विभागों के कार्यालयों का दौरा भी किया। सचिवालय के कर्मचारियों से मुलाकात कर जम्मू में उनके लिए इंतजाम की जानकारी भी हासिल की। उपराज्यपाल प्रशासनिक सचिवों के साथ भी बैठक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : संजय गुप्ता
दरबार खुलने पर उपराज्यपाल एक्शन मोड में रहने के संकेत दे चुके हैं। वह प्रशासनिक अधिकारियों को पारदर्शी तरीके से काम करने और जवाबदेही के साथ जन आकांक्षाओं को पूरा करने के निर्देश भी दे चुके हैं।
विज्ञापन
5 of 5
उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू
- फोटो : संजय गुप्ता
जम्मू में नागरिक सचिवालय के खुलने के बाद उपराज्यपाल प्रशासन जन समस्याओं की सुनवाई के लिए समयसारिणी निर्धारित करने की तैयारी में जुट गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो कामकाजी दिनों में दोपहर के समय एक से डेढ़ घंटे का समय प्रशासनिक सचिवों को जनता की समस्याएं सुनने के लिए रखा जा सकता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।