फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना ऐसे लड़ रहे लोगः बिना हाथ धोए गांव में प्रवेश नहीं, बच्चे की दी हुई रकम दुनिया के लिए नजीर

Sat, 28 Mar 2020 10:59 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू
अमृतपाल सिंह बाली, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus, Kargil started initiative against Corona, latu villager put notice not to enter without washing hand
गांव के प्रवेश द्वार पर चिपका नोटिस - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लद्दाख के कारगिल जिले के लातू गांव के लोगों ने नई पहल की है। ग्रामीणों ने गांव के प्रवेश द्वार पर नोटिस चिपका दिए हैं कि कोई भी बिना हाथ धोए गांव में प्रवेश न करे। इस पहल की प्रशासन ने भी सराहना की है। कारगिल टाउन से करीब 25 किलोमीटर दूर एलओसी के करीब बसे लातू गांव में करीब 45 घर हैं।

Coronavirus, Kargil started initiative against Corona, latu villager put notice not to enter without washing hand
गांव के प्रवेश द्वार पर चिपका नोटिस - फोटो : अमर उजाला

बता दें कि लद्दाख में 13 मामले पॉजिटिव आए हैं, जिनमें 2 कारगिल के हैं। इसके बाद से कारगिल जिले के करीब 148 लोगों को अलग-अलग एकांतवास केंद्रों में रखा गया है जबकि 127 को घर पर एकांतवास में रहने की सलाह दी गई है। कारगिल के जिला उपायुक्त बसीरुल हक चौधरी ने गांव वालों की इस पहल को बाकी गांवों के लिए एक रोल मॉडल बताया है। चौधरी ने ट्वीट में लिखा...लातू गांव रोल मॉडल। इस पहल के साथ कई और गांव भी जुड़ेंगे।

Coronavirus, Kargil started initiative against Corona, latu villager put notice not to enter without washing hand
गांव के प्रवेश द्वार पर चिपका नोटिस - फोटो : अमर उजाला

स्थानीय निवासी मुदसिर अहमद ने बताया कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के मद्देनजर गांव के लोगों ने एक कमेटी गठित की। इसमें फैसला लिया गया कि अगर गांव को कोरोना से बचाना है तो किसी को बिना हाथ धोए अंदर नहीं आने देना है चाहे वह बाहर वाला हो या फिर गांव का ही हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus, Kargil started initiative against Corona, latu villager put notice not to enter without washing hand
गांव के प्रवेश द्वार पर चिपका नोटिस - फोटो : अमर उजाला

यही नहीं इस फैसले को सुनिश्चित बनाने के लिए गांव के युवा अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी करते हैं। मुदसिर के अनुसार गांव की शुरुआत में ही पत्थरों पर और वहां बनी पानी की टंकी पर इस संबंधी संदेश भी लगा दिए गए हैं। हाथ धोने के लिए साबुन, हैंड सेनिटाइजर, आदि सामान भी रख दिया है।
 
विज्ञापन
Coronavirus, Kargil started initiative against Corona, latu villager put notice not to enter without washing hand
नौ वर्षीय कुमेल ने रिलीफ फंड में दिए 3000 रुपये - फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में कारगिल के एक नौ वर्षीय बच्चे मोहम्मद कुमेल ने रेडक्रॉस सोसायटी के रिलीफ फंड में 3000 रुपए दान किए हैं। मोहम्मद कुमेल कारगिल के जीएम पोर का रहने वाला है। कुमेल के इस जज्बे की डीसी बसीरुल हक चौधरी ने भी सराहना की। ट्वीट कर लिखा...टाइगर मोहम्मद कुमेल को सलाम। कुमेल द्वारा दी गई रकम देश के लोगों के लिए एक बहुत बड़ा संदेश है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed