फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Investigation into the Siddhra Bridge accident

Jammu News: सिद्दड़ा में निर्माणाधीन फ्लाईओवर के टीम ने जांचे सुरक्षा मापदंड

विज्ञापन
Investigation into the Siddhra Bridge accident
एनएचएआई के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर श्रमिकों को जागरूक करते हुए। सौ.एनएचएआई
फाॅलोअप
विज्ञापन

घटनास्थल पर एनएचएआई पीआईयू उधमपुर के साथ आईआईटी जम्मू की टीम ने की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। राजमार्गों पर निर्माण कार्य में कर्मचारियों और राहगीरों की सुरक्षा को लेकर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकारी एक्शन मोड में हैं। सिद्दड़ा में हुए हादसे के बाद वीरवार को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के अधिकरियों के साथ आईआईटी जम्मू की टीम ने सुरक्षा ऑडिट किया। जांच में काम कर रहे श्रमिक, सुपरवाइजर से लेकर साइट इंचार्ज हेलमेट और बेल्ट लगाए मिले।
एनएचएआई पीआईयू उधमपुर के प्रोजेक्ट डायरेक्टर ईश गुप्ता ने कहा कि परियोजनाओं के स्वतंत्र निर्माण-स्तरीय सुरक्षा ऑडिट किया गया। स्पष्ट किया गया है कि निर्माण स्थलों पर तैनात सभी जनशक्ति की सुरक्षा और राजमार्ग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसमें साइट पर सभी की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने ने बताया कि वर्क-जोन सुरक्षा उपायों को भारतीय सड़क कांग्रेस (आईआरसी) के लागू दिशानिर्देशों के अनुसार सख्ती से लागू किया जा रहा है। दुर्घटनाओं को रोकने और सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। दो दिन पहले हुए हादसे के बाद बिखरे मलबे को हटाकर बंद लेन पर वाहनों की धीमी गति में आवागमन कराया जा रहा है, जिससे किसी तरह की दुर्घटना की संभावना न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
श्रमिकों के लिए टूल बॉक्स सत्र आयोजित
साइट पर श्रमिकों के लिए पीपीई किट की जांच करने के बाद टूल बॉक्स सत्र का आयोजन किया गया। इसमें सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के के लिए आईआईटी जम्मू की टीम ने बताया कि एनएचएआई के निर्माण स्थलों पर तैनात सभी श्रमिकों और कर्मचारियों को हर समय पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेंट (पीपीई) किट में रहना अनिवार्य है। लापरवाही भारी पड़ सकती है।

एनएचएआई के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर श्रमिकों को जागरूक करते हुए। सौ.एनएचएआई

एनएचएआई के निर्माणाधीन प्रोजेक्ट पर श्रमिकों को जागरूक करते हुए। सौ.एनएचएआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed