फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Coronavirus J&K: देश-विदेश से लौटे लोग प्रशासन के लिए बने चुनौती, मत छिपाएं यात्रा-इतिहास वरना जाएंगे जेल

Sat, 28 Mar 2020 05:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 28 Mar 2020 05:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus Jammu Kashmir news in hindi, People returning from abroad became challenge for police
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

देश-विदेश से जम्मू-कश्मीर लौटने वाले लोग पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं। कुछ लोग अपनी ट्रेवल हिस्ट्री छिपा रहे हैं। इसकी वजह से पुलिस को उन्हें ढूंढकर एकांतवास में रखना पड़ रहा है। ऐसे में पुलिस की ओर से अपील की गई है कि जिन लोगों की भी ट्रेवल हिस्ट्री देश-विदेश की है, वह एकांतवास केंद्र पहुंचकर अपना चेकअप कराएं। अन्यथा पुलिस की तरफ से उन पर कार्रवाई की जाएगी। पिछले तीन दिनों में पुलिस की ओर से कोरोना वायरस को लेकर जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों पर 250 से ज्यादा एफआईआर की जा चुकी हैं।

coronavirus Jammu Kashmir news in hindi, People returning from abroad became challenge for police
coronavirus in jammu kashmir - फोटो : बासित जरगर

दरअसल, हाल ही में कश्मीर में एक मौलवी की मौत कोरोना वायरस के चलते हुई। वह कश्मीर पहुंचने से पहले कठुआ, सांबा और बड़ी ब्राह्मणा में कई लोगों के संपर्क में थे। पुलिस इनके संपर्क में रहे लोगों को ढूंढ रही है। ऐसे ही कई और लोग हैं जो पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए हैं। डीजीपी दिलबाग सिंह ने लोगों से अपील की है कि कोई भी अपनी ट्रेवल हिस्ट्री न छिपाएं।  

coronavirus Jammu Kashmir news in hindi, People returning from abroad became challenge for police
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस के तीन सौ कर्मी और अफसर अलग-अलग राज्यों से ट्रेनिंग लेकर वापस लौटे हैं। इन सभी कर्मियों को कठुआ में एकांतवास में रखा गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus Jammu Kashmir news in hindi, People returning from abroad became challenge for police
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
उधर, जम्मू के नरवाल स्थित राजीव नगर इलाके में कई मजदूरों को खाना नहीं मिल रहा था। लॉकडाउन होने की वजह से मजदूर घर से बाहर भी नहीं जा पाए। इनकी मदद के लिए नरवाल पुलिस आगे आई।
विज्ञापन
coronavirus Jammu Kashmir news in hindi, People returning from abroad became challenge for police
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : बासित जरगर
पुलिस की ओर से क्षेत्र के कई लोगों को राशन बांटा गया। इंस्पेक्टर ख्यातिमान खजूरिया ने कहा कि उनके पास सूचना पहुंची थी कि लोगों के पास खाने का बंदोबस्त नहीं है। सीनियर अफसरों के निर्देश पर उनकी मदद की गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed