दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कोरोना वारियर्स तबस्सुम आरा टीकाकरण के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। जिले के अस्पताल में तैनात वैक्सीनेशन अफसर तबस्सुम 4 माह से ज्यादा समय में 6500 से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुकी हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने के लिए डोर टू डोर मिशन भी शुरू किया है।
तबस्सुम आरा ने शुक्रवार को पुलवामा के दूरदराज इलाकों में जाकर लोगों को टीका लगाया। इतना ही नहीं खेतों में काम कर रहे लोगों को उन्होंने कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया। तबस्सुम ने कहा कि लोगों को सेवाएं देकर उन्हें काफी खुशी होती है। परिवार का भी उन्हें सहयोग मिलता है। पुलवामा के पायेर गांव की तबस्सुम आरा (30) ने बताया कि अब तक वह 6500 से अधिक लोगों को वैक्सीन दे चुकी हैं। बताया कि इससे पहले वह बच्चों की वैक्सीनेशन किया करती थीं, लेकिन बाद में वह भी इस अभियान का हिस्सा बनीं और तब से अपने काम में डटी हुई हैं।
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : अमर उजाला
तबस्सुम ने बताया कि उनका घर पुलवामा टाउन से करीब चार किलोमीटर दूर है और लॉकडाउन के चलते उन्हें अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत आती थी, लेकिन अब उन्होंने स्कूटी ले ली है जिसके सहारे वह अस्पताल तक पहुंचती हैं।
3 of 5
जम्मू-कश्मीर में टीकाकरण
- फोटो : बासित जरगर
तबस्सुम ने कहा कि हम ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें वैक्सीन दे रहे हैं, जो बुज़ुर्ग हैं या फिर विकलांग है, या फिर ऐसे लोग जो किन्ही कारणों के चलते अस्पताल तक नहीं आ सकते।
4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
तबस्सुम ने कहा कि कोरोना के दौर में डर तो लगता है लेकिन उन्हें इस फ्रंटलाइन काम के लिए चुना गया है, इसलिए वह पीछे नहीं हटती हूं। ठीक तरह से एसओपी का पालन करती हूं। उन्होंने कहा कि आजकल हम ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें वैक्सीन का डोज दे रहे हैं जो बुज़ुर्ग हैं और दिव्यांग हैं। महामारी के दौरान लोगों के बीच दिन भर रहने के बाद घर जाकर उन्हें काफी ऐतिहात बरतना पड़ता है।
5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
तबस्सुम ने बताया कि उनकी मां को पेस मेकर लगा है। बावजूद इसके परिवार ने कहा कि लोगों की तुम्हारी जरूरत है। तुम अपना काम पूरी निष्ठा से करो। बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर के जिन कोरोना वारियर्स की सरहाना की गई थी, उनमें तबस्सुम भी हैं।