फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कहीं भारी न पड़ जाए ये लापरवाही: कोरोना के बढ़ रहे मामले फिर भी अव्यवस्था, देखिए तस्वीरें

Fri, 19 Mar 2021 04:04 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 19 Mar 2021 04:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir todays active corona cases of jammu kashmir 19 march 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर जगह-जगह पाबंदियों को सख्त किया जा रहा है, ताकि आम लोगों को इस जानलेवा बीमारी की चपेट में आने से बचाया जा सके। वहीं जम्मू-कश्मीर में महामारी को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। प्रवेशद्वार लखनपुर में लोगों को जांच के बाद ही प्रदेश में आने दिया जा रहा है। लेकिन व्यवस्था को देखने के बाद लगता है कि सरकारी तंत्र लोगों को महामारी से बचाने के लिए गंभीर नहीं है।

coronavirus in jammu kashmir todays active corona cases of jammu kashmir 19 march 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

बाहरी राज्य से आने वाले सैकड़ों लोगों को देखने के बाद ऐसा लग रहा था जैसे न तो लोग अपने आप को संक्रमण से बचाने के लिए सजग हैं न ही प्रशासन गंभीर है। अस्थाई बस अड्डा सहित कोरोना टेस्ट के लिए कतार में लगे लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखाई दिए। इन्हें समझाने के लिए कोई पुलिसकर्मी भी नजर नहीं आया। ऐसा ही हाल लखनपुर से जम्मू की ओर यात्रियों को ले जाने वाली जम्मू-कश्मीर राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में दिखा। यहां निर्धारित सीटों से ज्यादा यात्री बसों में यात्रा करते देखे गए। 

coronavirus in jammu kashmir todays active corona cases of jammu kashmir 19 march 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

प्रतिदिन विभिन्न राज्यों से प्रदेश में छह से सात हजार लोग आ रहे हैं। सप्ताह के आखिर में यह 10 हजार के करीब तक पहुंच जाता है। कई दिनों से लगातार कोरोना के पॉजिटिव मामले आ रहे हैं। गुरुवार को भी कॉरीडोर में हो रही जांच के दौरान चार मामले सामने आए। इनमें 3 पुरुष और एक महिला शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir todays active corona cases of jammu kashmir 19 march 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

कॉरीडोर में स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी डॉ. सचिन की मानें तो हजारों की संख्या में आने वालों को कॉरीडोर से बिना निगेटिव रिपोर्ट आए आगे नहीं जाने दिया जाता है। लेकिन इन हजारों लोगों में शामिल एक पॉजिटिव अन्य लोगों को संक्रमित कर सकता है। बार-बार कहने के बावजूद सामाजिक दूरी के नियम का पालन नहीं हो रहा है। 

विज्ञापन
coronavirus in jammu kashmir todays active corona cases of jammu kashmir 19 march 2021
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

इस संबंध में जिला के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक चौधरी का कहना है कि कॉरीडोर में व्यवस्था को बनाए रखने का जिम्मा पुलिस का है और समय-समय पर इस बारे में एसएसपी से बात भी होती है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए एक बार फिर से उनसे बात की जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed