जम्मू संभाग के हीरानगर में एक हंसता खेलता परिवार पूरी तरह से बिखर गया। बच्चों के सिर से मां बाप का साया उठा तो पूरी दुनिया ही बेगानी लगने लगी। कोरोना महामारी से हीरानगर के बन्नू चक में महिला की मौत के बाद दो बच्चे अनाथ हो गए। दिल्ली यूनिवर्सिटी में बीए कर रही आकृति शर्मा और उसके 12वीं के छात्र भाई संकल्प शर्मा अब एक दूसरे का सहारा बनकर भविष्य में आगे की चुनौतियों का मुकाबला करेंगे, लेकिन जिंदगी की इस चुनौती ने फिलहाल उन्हें तोड़ कर रख दिया है।
दोनों ने तीन साल पहले अपने पिता उमेश शर्मा को खो दिया था। इसके बाद मां नीरू शर्मा ने घर को संभाला और दोनों बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने का हर संभव प्रयास किया। कोरोना से मां की मौत के बाद दोनों बच्चे अनाथ हो गए। बच्चों ने कहा कि मम्मी के जाने के बाद हम पूरी तरह से टूट गए हैं।
2 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
दोनों बच्चों ने कहा कि इस सदमे से उबर पाना हमारे लिए आसान नहीं है। पढ़ाई भी प्रभावित होगी लेकिन दोनों भाई बहन कोशिश करेंगे कि पढ़-लिख कर अपना लक्ष्य प्राप्त कर सकें।
3 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
बता दें कि रविवार को जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण के 2256 नए मामलों की पुष्टि हुई। रिटायर्ड आईएएस अधिकारी समेत 29 मरीजों की मौत भी हुई। जम्मू संभाग में 823 व कश्मीर में 1433 नए मामले आए। 3805 मरीज स्वस्थ भी हुए। इससे एक्टिव मामले कम होकर 37677 पर पहुंच गए। जम्मू संभाग में बीस व कश्मीर में नौ मरीजों की मौत हुई। सबसे ज्यादा सात मरीजों की मौत जम्मू के जीएमसी अस्पताल में हुईं।
4 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : बासित जरगर
सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में छह, सीएच उधमपुर में एक, रामबन जिला अस्पताल में एक, राजोरी गवर्नमेंट अस्पताल में एक, राजोरी जीएमसी में दो, बत्रा अस्पताल में एक, कटड़ा स्थित नारायणा अस्पताल में एक मरीज की जान गई। वहीं श्रीनगर के एसएमएचएस अस्पताल में दो, स्किम्स जेवीसी बेमिना में एक, सौरा अस्पताल में एक, कुलगाम जिला अस्पताल में दो, जीएमसी बारामुला, तंगधार सीएचसी और श्रीनगर के बेस अस्पताल में एक-एक मरीज की मौत हुई।
5 of 5
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस
- फोटो : संजय कुमार
नए संक्रमित मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 339, उधमपुर में 65, राजोरी में 92, डोडा में 77, कठुआ में 32, सांबा में 25, किश्तवाड़ में 16, पुंछ में 69, रामबन में 66 व रियासी में 34 नए मामले आए।