फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोरोना का डर बेअसर, बढ़ने लगी वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों की संख्या, पर इस बात का रखें विशेष ध्यान

Mon, 16 Mar 2020 03:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 Mar 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Contrary to the atmosphere of fear of corona virus number of visitors of Vaishno Devi increasing
वैष्णो देवी धाम - फोटो : amar ujala

देशभर में कोरोना वायरस से बने डर के माहौल के विपरीत माता वैष्णो देवी के दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ने लगी है। बीते वर्ष जनवरी-फरवरी के मुकाबले इस साल पहले दो माह में भक्तों की संख्या में 1.37 लाख का इजाफा हो गया है। वहीं मार्च में कोरोना को लेकर शुरुआती खबरों से भक्त कम होने लगे लेकिन अब फिर से यह संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। जनवरी-फरवरी, 2019 को जहां 7,71,616 भक्त मां के दरबार पहुंचे थे वहीं जनवरी-फरवरी, 2020 में 9,09,252 श्रद्धालु पिंडियों के दर्शन कर चुके हैं।



 

Contrary to the atmosphere of fear of corona virus number of visitors of Vaishno Devi increasing
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला

मार्च के दूसरे सप्ताह में कारोना वायरस को लेकर पाबंदियां बढ़ाई गईं, इसके बावजहूद हर दिन भक्तों की संख्या में इजाफा हो रहा है। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीरेंद्र केसर, रमणीक, रोहित शर्मा, सोहन लाल ने बताया कि कस्बे में देश-विदेश से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।

 

Contrary to the atmosphere of fear of corona virus number of visitors of Vaishno Devi increasing
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि मां वैष्णो की कृपा है कि अभी तक कोई भी कोरोना वायरस का मामला सामने नहीं आया है। इसके साथ ही मार्च माह में हर दिन मौसम का मिजाज बदल रहा है मगर भक्तों में उत्साह बरकरार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Contrary to the atmosphere of fear of corona virus number of visitors of Vaishno Devi increasing
सुरक्षा में तैनात जवान - फोटो : अमर उजाला
1 मार्च 16348, 2 मार्च 13642, 3 मार्च 13832, 4 मार्च 15100, 5 मार्च 12330, 6 मार्च 14161, 7 मार्च 18765, 8 मार्च 28846, 9 मार्च 28326, 10 मार्च 25030, 11 मार्च 21061, 12 मार्च 22198, 13 मार्च 20681 और 14 मार्च को 25778 भक्त मां के दरबार पहुंचे हैं। रविवार शाम छह बजे तक 14 हजार भक्त पंजीकरण करवा कर भवन की और प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
Contrary to the atmosphere of fear of corona virus number of visitors of Vaishno Devi increasing
वैष्णो देवी धाम - फोटो : अमर उजाला
वहीं श्री माता वैष्णों देवी श्राइन बोर्ड ने एडवाइजरी जारी कर एनआरआई या उन लोगों को वैष्णो देवी न आने की सलाह दी है, जो 28 दिनों के भीतर विदेश होकर आए हैं। इसी के साथ ही जिन लोगों को खांसी, भारी बुखार और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण हैं उन्हें भी यात्रा स्थगित करने की सलाह दी गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed