किसी ने सोचा नहीं था कि एक ही रात में पूरा गांव उजड़ जाएगा। 35 घरों वाले होंजड़ गांव में जब लोग सो रहे थे, तो अचानक आसमान से आफत बरसी और पानी-मलबे के साथ गांव के मकानों को बहा ले गई। घायलों के साथ किश्तवाड़ जिला अस्पताल पहुंचे रुस्तम अली ने बताया कि गांव में अब केवल दस घर ही सुरक्षित बचे हैं। वहां से भी लोग इधर-उधर चले गए हैं।
{"_id":"61021bc48ebc3e5884095b6e","slug":"cloudburst-update-of-honzar-dachhan-kishtwar-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखें बादलों का तांडव: एक झटके में तहस-नहस हो गया पूरा गांव, लापता लोगों की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तस्वीरों में देखें बादलों का तांडव: एक झटके में तहस-नहस हो गया पूरा गांव, लापता लोगों की तलाश जारी
Thu, 29 Jul 2021 09:19 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 29 Jul 2021 09:19 AM IST
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के अनुरोध करने पर किश्तवाड़ के होंजड़ गांव में सेना की टीम ने कई लोगों को बचाने में मदद की। सेना ने लोगों की जान को बचाने के साथ लोगों को खाने पीने का सामान भी उपलब्ध कराया। सेना की ओर से बयान में कहा गया है कि मलु और नथ नाले का जलस्तर बहुत ज्यादा बढ़ा हुआ था। तबाही के बीच सेना ने पुलिस के साथ रेस्क्यू अभियान चलाकर 17 लोगाें को सुरक्षित बचा लिया। सेना ने 100 के करीब लोगों को राशन व अन्य खाने पीने का सामान उपलब्ध करवाया है।
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
दच्छन और पाडर में बादल फटने के बाद 20 पुल बह जाने से सैकड़ों गांवों का संपर्क कट गया है। गनीमत रही कि मचैल यात्रा पर रोक लगा दी गई थी, जिससे बड़ी त्रासदी होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई है। मचैल सेक्टर में 300 से ज्यादा लोग अलग-अलग जगहों पर अभी भी फंसे हैं, लेकिन सभी सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बादल फटने से हुई तबाही
- फोटो : अमर उजाला
प्रशासन के अनुसार राशन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। वैकल्पिक संपर्क मार्ग बनाकर फंसे लोगों को अपने घराें तक पहुंचाने के प्रयास जारी हैं।