कश्मीर घाटी में सर्दियों के सबसे भीषण 40 दिनों यानी चिल्ले कलां की शुरुआत आज यानी बुधवार से हो गई। ये चालीस दिन लोगों के लिए काफी मुश्किल भरे होते हैं। इन दिनों के लिए लोग काफी समय पहले से तैयारियां शुरू कर देते हैं।
2 of 7
kashmir
- फोटो : File Photo
घाटी में भीषण सर्दियों के दिनों को तीन हिस्सों चिल्ले कलां, चिल्ले खुर्द और चिल्ले बच्चा में बांटा गया है। 21 दिसंबर से सर्दी के सबसे भीषण 40 दिनों की शुरुआत हो जाती है। ये 31 जनवरी तक जारी रहता है। इसके बाद 19 फरवरी तक 20 दिनों का चिल्ले खुर्द आता है। इसमें हलकी ठंउ होती है।
3 of 7
kashmir
- फोटो : File Photo
इसके बाद दो मार्च तक 10 दिनों का चिल्ले बच्चा होता है। इसके साथ ही ठंड एक तरह से समाप्त हो जाती है, लेकिन माना यह जाता है कि इन 10 दिनों की ठंड हड्डियों में धंसने वाली ठंड होती है।
4 of 7
kashmir
- फोटो : File Photo
पुराने जमाने से एक रिवायत के तौर पर इसका स्वागत किया जाता रहा है। ठंड के इन दिनों में बर्फबारी की काफी अधिक संभावना रहती है जो आने वाले गर्मियों के दिनों के लिए अच्छा माना जाता है। दरअसल, पहाड़ों पर जमी बर्फ गर्मियों में पिघल कर पानी का स्रोत बनती है।
5 of 7
कश्मीर रेलवे
- फोटो : PTI
बुजुर्गों की मानें तो 20 से 30 वर्ष पहले काफी अधिक बर्फबारी होती थी। सड़क संपर्क कट जाया करते थे। इस सबको ध्यान में रखते हुए लोग सर्दियों के इन भीषण दिनों के आने से पहले ही सभी तैयारियां पूरी कर लेते थे।