फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: मंदिरों के शहर में दिखी शिवरात्रि की भव्यता, शिवालयों में गूंजा 'हर हर महादेव' का घोष

Sat, 25 Feb 2017 02:03 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 25 Feb 2017 02:03 PM IST
विज्ञापन
celebration pictures of shivratri in jammu
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
मंदिरों के शहर जम्मू में शुक्रवार को पूरे दिन बम बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। हर तरफ भगवान शिव का गुणगान किया जा रहा था। महाशिवरात्रि पर हर कोई महादेव के रंग में रंगा रहा। शिव मंदिरों में लाखों भक्तों ने हाजिरी देकर बाबा का आशीर्वाद पाया। शिव लिंग पर जलाभिषेक कर सुख शांति मांगी। 

 
celebration pictures of shivratri in jammu
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
शहर के प्रमुख श्री रणवीरेश्वर मंदिर, पीर खो और जानीपुर स्थित आप शंभू सहित अन्य मंदिरों में मेले जैसा माहौल रहा। भोले बाबा की मस्ती में दिन भर भक्तजन झूमते रहे। शहर और आसपास के क्षेत्रों में स्थित शिव मंदिरों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। 
celebration pictures of shivratri in jammu
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
साफ मौसम के बीच दिन चढ़ने के साथ शिव भक्तों की संख्या भी बढ़ती गई। जय शिव शंकर के जयघोषों के साथ भक्तजन आगे बढ़ते हुए प्रभु का गुणगान करते रहे। भक्तजनों ने पूरे माहौल को शिवमय बनाया गया। प्रभु के प्रति भक्तों की आस्था का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता था कि घंटों लाइनों में अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भी उनके चेहरों पर उत्साह और जोश बरकरार था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
celebration pictures of shivratri in jammu
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
हाथों में अगरबत्ती, फूल, प्रसाद में बेल पत्र, धतूरे के फूल, बेर, भांग की गोली आदि पूजन सामग्री लेकर भक्तजन भोले के दरबार में हाजिरी देने पहुंचे। शहर में कई जगह प्रसाद के तौर पर भक्तों शरदाई बांटी गई।शहर के बीचों बीच स्थित श्री रणवीरेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर स्थापित अष्ट धातु से विशाल नंदीगण के पांव छूकर श्रद्धालु आगे बढ़ते रहे। मंदिर परिसर में ग्यारह छोटे-बड़े शिवलिंग के दर्शन करके भक्तों ने आशीर्वाद पाया। 
विज्ञापन
celebration pictures of shivratri in jammu
Mahashivratri - फोटो : Amar Ujala
उत्तर भारत में करीब सात फुट के सबसे विशाल शिव लिंग पर जलाभिषेक करके सुख समृद्धि मांगी गई। इससे पूर्व तड़के चार बजे मंचामृत स्नान कराकर प्रभु को भांग और अन्य पदार्थों का भोग चढ़ाया गया। विशेष आरती में भक्तों की भीड़ पहुंची। यज्ञशाला में हवन यज्ञ कर शांति की कामना की गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed