{"_id":"63cd6a8fb59aa13aea536797","slug":"bharat-jodo-yatra-at-128th-day-reached-at-samba-rahul-walked-21-km-2023-01-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारत जोड़ो यात्रा का 128वां दिन: छह घंटे में 21 KM पैदल चले राहुल, कड़ी सुरक्षा में सांबा पहुंचा कारवां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत जोड़ो यात्रा का 128वां दिन: छह घंटे में 21 KM पैदल चले राहुल, कड़ी सुरक्षा में सांबा पहुंचा कारवां
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 22 Jan 2023 10:25 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा के 128 वें दिन कठुआ के हीरानगर से रविवार की सुबह 7 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर करीब 1.15 बजे सांबा जिले के चक नानक पहुंची।
विज्ञापन
1 of 6
Bharat Jodo Yatra
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जम्मू में शनिवार को हुए दोहरे धमाकों के मद्देनजर कड़ी सुरक्षा के बीच कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रविवार दोपहर कठुआ से छह घंटे से अधिक समय में 21 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद सांबा पहुंची। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पैदल मार्च अपने कार्यक्रम के अनुसार सोमवार दोपहर जम्मू पहुंचेगा।
2 of 6
Bharat Jodo Yatra
- फोटो : संवाद
भारत जोड़ो यात्रा के 128 वें दिन कठुआ के हीरानगर से रविवार की सुबह 7 बजे शुरू हुई यात्रा दोपहर करीब 1.15 बजे सांबा जिले के चक नानक पहुंची। इस अवसर पर कांग्रेस ने कहा कि यात्रा को लोगों से मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हतोत्साहित कर दिया है, जो कथित तौर पर राहुल गांधी की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और जनता को वास्तविक मुद्दों से गुमराह करने के लिए ध्यान भटकाने के हथकंडे अपना रही है।
3 of 6
Bharat Jodo Yatra
- फोटो : संवाद
कांग्रेस ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में यात्रा के प्रति लोगों की प्रतिक्रिया अभूतपूर्व थी और जम्मू-कश्मीर आने के बाद से यही भाव बरकरार है। हमने देखा कि कई जगहों पर लोगों को पीछे धकेला जा रहा है। राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में लोग निकल रहे हैं। एक दिन के ब्रेक के बाद यात्रा रविवार को जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हीरानगर से शुरू होकर सुबह 9.30 बजे सांबा जिले में प्रवेश कर गई। घगवाल पहुंचने पर कांग्रेस के जिला प्रधान संजीव शर्मा, वीडीसी अध्यक्ष विजय टंगोत्रा, ब्लॉक प्रधान दीवान खजूरिया ने राहुल गांधी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Bharat Jodo Yatra
- फोटो : संवाद
सुरक्षा कर्मियों ने रोका, तो राहुल ने दो महिलाओं को बुलाकर की मुलाकात
इसके बाद यात्रा जतवाल पहुंची। यहां राहुल गांधी ने सभी का धन्यवाद किया। राहुल गांधी के दियानी पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ता व कुछ महिलाएं राहुल से मिलना चाहती थीं, सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें नजदीक नहीं आने दिया। राहुल गांधी के कहने पर दो महिलाओं को राहुल ने अपने पास बुलाकर उनके साथ चर्चा की। सांबा के मुख्य बस अड्डे पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने राहुल का स्वागत किया। जिला प्रधान संजीव शर्मा ने कांग्रेस नेता विनोद कुमार, महिला नेत्री अनीता देवी को राहुल से मिलवाया। रास्ते के दोनों ओर खड़े लोगों ने राहुल गांधी पर पुष्प वर्षा की। कस्बे के मुख्य चौक पर राहुल गांधी ने लोगों का शुक्रिया अदा किया। करीब एक बजे राहुल गांधी जिला मुख्यालय के निकट अपने वाहन में बैठ कर नानक चक पहुंचे, जहां उन्हें रात्रि विश्राम करना है।
विज्ञापन
5 of 6
Bharat Jodo Yatra
- फोटो : संवाद
यात्रा जारी रहेगी
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उच्च न्यायालय के एडवोकेट का एक दल भी राहुल गांधी से मिला है। इसकी अगुवाई बार एसोसिएशन के प्रधान एमके भारद्वाज के साथ एक दर्जन एडवोकेट भी थे। उन्होंने राहुल गांधी से भेंट कर चर्चा की। आतंकी वारदातें होने के बावजूद भी तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक उनकी यात्रा जारी रहेगी। -रजनी पाटिल, प्रभारी, जम्मू-कश्मीर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।