{"_id":"5dc6f8968ebc3e5b2a71ba5b","slug":"ayodhyaverdict-security-tight-in-jammu-division-section-144-imposed-in-whole-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में पाबंदियों के बीच स्कूल-कॉलेज और प्रतिष्ठान बंद रहे, आज भी लागू रहेगी धारा 144","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में पाबंदियों के बीच स्कूल-कॉलेज और प्रतिष्ठान बंद रहे, आज भी लागू रहेगी धारा 144
Sun, 10 Nov 2019 04:03 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 10 Nov 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
जम्मू में सुरक्षाबल अलर्ट
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या भूमि विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के मद्देनजर शनिवार को केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में धारा 144 लागू रही। इस दौरान संवेदनशील इलाकों में कंटीले तार बिछाकर प्रमुख रास्तों पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। स्कूल-कॉलेज समेत सभी शिक्षण संस्थान बंद रहे। कई स्थानों पर व्यापारिक प्रतिष्ठान भी नहीं खुले।
जम्मू में सुरक्षाबल अलर्ट
- फोटो : संजय गुप्ता
सार्वजनिक परिवहन नहीं चलने से स्थानीय लोगों और यात्रियों को परेशानी हुई। न्यायालय के आदेश के बाद आतिशबाजी पर पाबंदी लगाई गई थी। कहीं भी जश्न या धार्मिक रैलियों की इजाजत नहीं दी गई। संभाग में ड्राई डे रहा। कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। जम्मू के मंडलायुक्त संजीव वर्मा के अनुसार शनिवार को शांतिपूर्ण दिन बीता। रविवार को भी संभाग में धारा 144 लागू रहेगी। हालात को देखकर ही राहत दी जाएगी। शराब की दुकानें रविवार को भी बंद रहेंगी।
जम्मू में सुरक्षाबल अलर्ट
- फोटो : संजय गुप्ता
पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों की ओर से शुक्रवार-शनिवार आधी रात से ही केंद्र शासित प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई थी। जम्मू शहर और आसपास के इलाकों में देर रात से ही पुलिस के वाहन लोगों को धारा 144 लागू होने की जानकारी दे रहे थे। धारा 144 लागू होने के चलते शहर के विभिन्न हिस्सों में सख्ती रही। पुलिस चौकी बाग-ए-बाहू के पास तवी पुल पर सुरक्षाबलों ने कंटीले तार लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू में सुरक्षाबल अलर्ट
- फोटो : संजय गुप्ता
सैनिक कॉलोनी, नरवाल, छन्नी हिम्मत और पुराना शहर में दुकानें बंद रहीं। बस स्टैंड में यात्रियों की भीड़ कम रही। श्रीनगर जाने वाले यात्री फंसे रहे। रेलवे स्टेशन से लोगों को पैदल ही गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। तवी के सभी पुलों पर कंटीले तार बिछाकर पाबंदियां लगाई गई थीं। न्यायालय के आदेश के दौरान अधिकांश हिस्सों में सख्ती बरती गई लेकिन दोपहर बाद कई रास्ते खोले जाने से लोगों को राहत भी मिली। अप्रिय घटनाओं की आशंका में अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया था।
विज्ञापन
जम्मू में सुरक्षाबल अलर्ट
- फोटो : संजय गुप्ता
पटाखे फोड़ने पर हिरासत में लिए युवक, बाद में छोड़े
आरएस पुरा/मीरां साहिब। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पटाखे फोड़ने पर पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ और चेतावनी देकर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। आरएस पुरा पुलिस ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
आरएस पुरा/मीरां साहिब। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद पटाखे फोड़ने पर पुलिस ने कई युवाओं को हिरासत में लिया। हालांकि पूछताछ और चेतावनी देकर बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। आरएस पुरा पुलिस ने लोगों से शांति व सौहार्द बनाए रखने की अपील की। कानून का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।