फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अयोध्या आंदोलन में जम्मू-कश्मीर की भी रही थी धमक, बड़ी संख्या में महिला कारसेवक थीं शामिल

Sun, 10 Nov 2019 12:52 AM IST
Pranjal Dixit बृजेश कुमार सिंह, जम्मू
बृजेश कुमार सिंह, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 10 Nov 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
Ayodhya Verdict: Final Decision Of Supreme Court And kar sevaks story of Ayodhya Ram Mandir
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
जम्मू-कश्मीर में भी अयोध्या आंदोलन को लेकर जबर्दस्त उत्साह था। जनजागरण अभियान से लेकर कारसेवा तक में यहां से बढ़ चढ़कर भागीदारी हुई थी। यहां से लगभग डेढ़ हजार कारसेवकों का जत्था अयोध्या के लिए गया था। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं। 


 
Ayodhya Verdict: Final Decision Of Supreme Court And kar sevaks story of Ayodhya Ram Mandir
प्रो. चमन लाल गुप्ता के नेतृत्व में गए जत्थे में 25-30 लोगों के कई सब ग्रुप बनाए गए थे, जिसके एक-एक इंचार्ज नियुक्त किए गए थे। इस जत्थे के ज्यादातर सदस्यों को बरेली पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। बाद में पांच ग्रुप बचते-बचाते आगे बढ़ पाए थे। 

 
Ayodhya Verdict: Final Decision Of Supreme Court And kar sevaks story of Ayodhya Ram Mandir
इनमें से भी चार को अयोध्या पहुंचने से पहले गिरफ्तार कर लिया गया था। उस समय के आंदोलन को याद कर उसमें शामिल लोग अब भी रोमांचित हो उठते हैं। उनका कहना है कि सभी के मन रामलला की सेवा को लेकर काफी उत्साहित थे। यही वजह है कि बिना किसी भय के वे कार सेवा में शामिल होने के लिए पहुंच गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayodhya Verdict: Final Decision Of Supreme Court And kar sevaks story of Ayodhya Ram Mandir
पैदल चलकर 13 दिन में पहुंचे थे अयोध्या
राजोरी के नरेश शर्मा कार सेवकों के जत्थे में शामिल थे। उनका कहना है कि उनके ग्रुप में 12 लोग थे। किसी तरह से वे छिपते छिपाते मुगलसराय पहुंच गए। गाड़ियों में जबर्दस्त चेकिंग चल रही थी। सो मुगलसराय से पैदल ही अयोध्या के लिए चल दिए। 13 दिन तक पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे और कार सेवा का हिस्सा बने। फैसले का स्वागत करते हुए कहते हैं कि उस समय की कार सेवकों की निष्ठा रंग लाई है। 

 
विज्ञापन
Ayodhya Verdict: Final Decision Of Supreme Court And kar sevaks story of Ayodhya Ram Mandir
फैजाबाद में हो गए थे गिरफ्तार
आरएसएस के नगर कार्यवाह रहे राजोरी के विनोद गुप्ता जम्मू-कश्मीर से गए कारसेवकों के जत्थे में शामिल थे। उनका कहना है कि बरेली में अन्य कारसेवकों को गिरफ्तार कर लिया गया। लेकिन पुलिस की मदद से ही वे और उनके ग्रुप के 24 लोग काशी पहुंचे। यहां से पैदल अयोध्या के लिए कूच किया, लेकिन फैजाबाद पहुंचते ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed