फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अनुच्छेद 370 हटने के बाद कितना बदला जम्मू-कश्मीर? इन्होंने कहा- अब सफाईकर्मी का बेटा भी अफसर बनेगा

Mon, 03 Aug 2020 02:10 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 03 Aug 2020 02:10 PM IST
विज्ञापन
Article 370 removal, changes after removal of Article 370 from Jammu and Kashmir
नए जम्मू-कश्मीर का एक साल - फोटो : अमर उजाला

अनुच्छेद 370 और 35-ए हटने के बाद पंजाब से लाए गए सफाई कर्मचारियों को लंबे अरसे बाद हक मिल गया है। अब इनके बच्चे भी पढ़-लिखकर उच्च पदों पर आवेदन कर सकेंगे। साथ की छात्रवृत्ति लेकर भी पढ़ाई कर मुकाम तक पहुंच सकेंगे। सफाई कर्मियों को इस साल से पदोन्नति का भी अधिकार मिला है। वे अब जम्मू-कश्मीर के नागरिक बन गए हैं। यहां जमीन खरीद और बेच सकते हैं। पंजाब से 1957 में 292 सफाई कर्मचारियों को जम्मू-कश्मीर लाया गया था। इसमें हर समुदाय से कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। पहले इन्हें राज्य का नागरिक नहीं माना जाता था। इस कारण इनके बच्चे भी उच्च शिक्षा हासिल करने के बाद सफाई का ही काम करते थे। अब अधिकार मिलने से वो भी आगे बढ़ सकेंगे।

Article 370 removal, changes after removal of Article 370 from Jammu and Kashmir
सन्नी खोंखर, अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आंदोलन यूनियन - फोटो : अमर उजाला

अनुच्छेद 370 हटने से 1957 में लाए गए सफाई कर्मचारियों को उनके अधिकार मिले हैं। यह कदम पहले उठाना चाहिए था। एक साल में काफी बदलाव आया है। कर्मचारियों को पदोन्नति भी मिलेगी। साथ ही राज्य के नागरिक भी बन गए हैं। - सन्नी खोंखर, अध्यक्ष, सफाई कर्मचारी आंदोलन यूनियन


 
Article 370 removal, changes after removal of Article 370 from Jammu and Kashmir
कश्मीर मसी, सफाई कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

अनुच्छेद 35-ए की जगह पर 35-बी में सफाई कर्मचारियों को रखा गया था। इसमें लिखा था कि सफाई कर्मचारी या उसका वारिस सफाई ही करेगा। उच्च पद पर आसीन नहीं होगा। अब कर्मचारियों को अधिकार मिले हैं। उनके बच्चे उच्च पद हासिल कर सकते हैं। - कश्मीर मसी, सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
Article 370 removal, changes after removal of Article 370 from Jammu and Kashmir
जॉन सभ्रवाल, सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला

नगर निगम में तैनात पंजाब के कर्मचारी की सर्विस बुक में नॉन परमानेंट रेजिडेंस की स्टैंप लगती थी। इस कारण पदोन्नति का लाभ नहीं मिल पाता था। अब नियम बदले हैं। सफाई कर्मचारी भी पदोन्नति हासिल कर सकेंगे। - जॉन सभ्रवाल, सफाई कर्मी


 
विज्ञापन
Article 370 removal, changes after removal of Article 370 from Jammu and Kashmir
रजाक भट्टी, सफाई कर्मी - फोटो : अमर उजाला

अनुच्छेद 370 हटने के बाद काफी बदलाव हुए हैं। बच्चे अब छात्रवृत्रि लेकर पढ़ाई कर सकेंगे। बच्चों को आगे बढ़ने का मौका मिला है। अब आराम से जीवन बसर कर सकेंगे। - रजाक भट्टी, सफाई कर्मी


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed