फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरेंः ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में हुआ छड़ी मुबारक पूजन, घर बैठे कीजिए भोलेनाथ के दर्शन

Mon, 20 Jul 2020 01:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Jul 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra chhari mubarak latest news in hindi, no mass worship in chhari Mubarak Yatra
छड़ी मुबारक पूजन - फोटो : बासित जरगर

श्रीनगर में ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर में सोमवार को छड़ी मुबारक का पूजन हुआ। इस दौरान प्राचीन मंदिर में स्थापित शिवलिंग की पूजा की गई। कोरोना संक्रमण के प्रसार से बिगड़े हालात के कारण इस दौरान मंदिर में सामूहिक पूजन नहीं हो पाया। संभवतः तीन अगस्त को बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए छड़ी मुबारक को श्रीनगर से हेलीकॉप्टर से ही पवित्र गुफा तक ले जाया जाएगा। उधर, प्रदेश में सोमवती अमावस्या उमंग के साथ मनाई गई। हालांकि कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण लोगों को मंदिरों में पूजा करने की अनुमति नहीं मिली। ऐसे में लोगों ने घरों में रहकर ही पूजा की।

amarnath yatra chhari mubarak latest news in hindi, no mass worship in chhari Mubarak Yatra
छड़ी मुबारक पूजन - फोटो : बासित जरगर

छड़ी मुबारक यात्रा में सीमित संत ही शामिल होंगे, क्योंकि पारंपरिक पहलगाम ट्रैक को इस साल कोविड संकट के चलते क्लीयर नहीं किया गया है। उधर, अमरनाथ यात्रा को लेकर संशय बरकरार है। प्रशासनिक स्तर पर यात्रा को 21 जुलाई को शुरू करना प्रस्तावित है। लेकिन अभी तक यात्रा की तिथि घोषित नहीं की गई है।
 

amarnath yatra chhari mubarak latest news in hindi, no mass worship in chhari Mubarak Yatra
छड़ी मुबारक पूजन - फोटो : बासित जरगर

छड़ी मुबारक स्वामी अमरनाथ के महंत दीपेंद्र गिरी ने बताया कि श्रीनगर में कोरोना संकट के कारण दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा है। धार्मिक स्थलों में सामूहिक गतिविधियां बंद हैं, जिससे छड़ी मुबारक की सामूहिक पूजा करना संभव नहीं है। वैसे धार्मिक स्थलों में दैनिक गतिविधियां चल रही हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट में इंसानी जानों को बचाने के लिए सभी एहतियात बरतना जरूरी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra chhari mubarak latest news in hindi, no mass worship in chhari Mubarak Yatra
छड़ी मुबारक पूजन - फोटो : बासित जरगर

तय शेड्यूल के मुताबिक आज छड़ी मुबारक को ऐतिहासिक शंकराचार्य मंदिर से निकाला गया। मंगलवार को शारिका भवानी मंदिर में अनुष्ठान होगा। 23 जुलाई को श्री अमरेश्वर मंदिर श्रीनगर में छड़ी स्थापना के बाद 25 जुलाई को नागपंचमी पर दशनामी अखाड़ा, श्रीनगर में छड़ी पूजन किया जाना है।
 

विज्ञापन
amarnath yatra chhari mubarak latest news in hindi, no mass worship in chhari Mubarak Yatra
छड़ी मुबारक पूजन - फोटो : बासित जरगर

इसके बाद 3 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर छड़ी मुबारक को पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने हैं। दर्शन से पहले छड़ी मुबारक को श्रीनगर के सभी ऐतिहासिक मंदिरों का भ्रमण करना है, लेकिन मौजूदा कोरोना संकट के चलते ऐसा संभव नहीं है।

यह भी पढ़ेंः चूल्हे के पास पड़ी लाशें देख सिहर उठा पुंछ, अधपकी रोटी और शरीर के चिथड़े बयां कर रहे थे पाक की कायरता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed