फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा: पवित्र गुफा से आईं दुर्लभ तस्वीरें, घर बैठे कीजिए बाबा बर्फानी के दर्शन

Sun, 18 Apr 2021 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 18 Apr 2021 05:25 PM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2021 First darshan of baba barfani latest photo
बाबा बर्फानी - फोटो : सोशल मीडिया
बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए एक अच्छी खबर है। यात्रा 28 जून से शुरू होने वाली है, लेकिन सोशल मीडिया पर बाबा अमरनाथ की पहली फोटो वायरल हुई है। यह फोटो 14 अप्रैल की बताई जा रही है। बाबा पूर्ण आकार में दिख रहे हैं। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। हालांकि, श्राइन बोर्ड प्रशासन ने इस वायरल फोटो की सत्यता के विषय में कोई टिप्पणी नहीं की है। 
amarnath yatra 2021 First darshan of baba barfani latest photo
बाबा बर्फानी - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में बढ़ रहे कोरोना मामलों के बावजूद अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है। अमरनाथ यात्रा 2021 के लिए पिछले दो दिन में 5000 यात्रियों ने अग्रिम ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है। इसके अलावा देशभर की विभिन्न बैंक शाखाओं में 21000 यात्री पंजीकरण करवा चुके हैं। अब तक इनकी संख्या 26000 हो चुकी है। 


 
amarnath yatra 2021 First darshan of baba barfani latest photo
बाबा बर्फानी - फोटो : सोशल मीडिया

पारंपरिक बालटाल और चंदनबाड़ी ट्रैक से यात्रा की तैयारियां की जा रही हैं। पिछले साल की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं को बाबा बर्फानी की सुबह और शाम की आरती का टीवी टैनलों पर सीधा प्रसारण देखने कोमिलेगा। इसके लिए श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने टेंडर कर दिए हैं। देशभर की विभिन्न बैंक शाखाओं के साथ ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया जारी है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra 2021 First darshan of baba barfani latest photo
बाबा बर्फानी - फोटो : सोशल मीडिया

यात्रियों के रुझान के मुताबिक आगामी दिनों में दैनिक आधार पर दोनों यात्रा ट्रैक के लिए कोटे को निर्धारित किया जाएगा। फिलहाल पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर यात्रियों को दर्शनों के लिए तवज्जो दी जाएगी। इसके लिए निर्धारित रूट और निर्धारित तिथि के मुताबिक यात्रियों को यात्रा के लिए अनुमति दी जाएगी। बैंक और ऑनलाइन पंजीकरण के लिए गत 15 मार्च से मान्यता प्राप्त चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (सीएचसी) को वैध माना जा रहा है। 

विज्ञापन
amarnath yatra 2021 First darshan of baba barfani latest photo
बाबा बर्फानी - फोटो : सोशल मीडिया

ऑनलाइन पंजीकरण के लिए जाली सीएचसी की निगरानी की जा रही है। बोर्ड की वेबसाइट पर यात्रियों को ऑनलाइन पंजीकरण के लिए पूरी जानकारी मुहैया करवाई गई है। हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वाले यात्रियों को अग्रिम यात्री परमिट की जरूरत नहीं है। लेकिन उन्हें अपने साथ असली सीएचसी लाना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed