{"_id":"6a876907d81ca506fe0fb5cb","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1024-992070-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उद्योगों की तकनीकी दिक्कतों का हल निकालेगा आईआईटी जम्मू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उद्योगों की तकनीकी दिक्कतों का हल निकालेगा आईआईटी जम्मू
विज्ञापन
कारोबारियों के साथ आईआईटी के डॉ. आकाश सुभाष अवले व अन्य स्रोत - आईआईटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- उद्योगों की जरूरत के अनुसार शोध, प्रशिक्षण और नई तकनीक पर काम करने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के उद्योगों की तकनीकी दिक्कतों का हल निकालने के लिए आईआईटी जम्मू और उद्योग जगत मिलकर काम करने की तैयारी कर रहे हैं। आईआईटी जम्मू की केंद्रीय कार्यशाला में वीरवार को जम्मू क्षेत्र के उद्योग प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में उद्योगों के सामने आ रही तकनीकी समस्याओं और उनके व्यावहारिक हल पर चर्चा हुई।
बैठक में उद्योगों की जरूरत के मुताबिक आईआईटी जम्मू की विशेषज्ञता और सुविधाओं का इस्तेमाल करने पर बात हुई। आईआईटी ने उद्योगों की समस्याओं का हल खोजने के लिए एक केंद्र बनाने की योजना भी साझा की। इसमें डिजाइन तैयार करने से लेकर नमूना बनाने, उसकी जांच और नई तकनीक तैयार करने तक का काम किया जा सकेगा। बैठक में शोध, तकनीकी सलाह, प्रशिक्षण और नई तकनीक के क्षेत्र में मिलकर काम करने की संभावनाओं पर चर्चा हुई। खास तौर पर जम्मू के एमएसएमई को आईआईटी जम्मू की सुविधाओं और विशेषज्ञता का लाभ देने पर जोर दिया गया।
केंद्रीय कार्यशाला के प्रभारी डॉ. आकाश सुभाष अवले, कार्यशाला अधिकारी अरुण कुमार और सहायक कार्यशाला अधिकारी विवेक आर. शर्मा ने बैठक में हिस्सा लिया। उद्योग प्रतिनिधियों ने अपनी जरूरतों और तकनीकी दिक्कतों के बारे में जानकारी दी। एलईएडी-एलजेके इकोनॉमिक ग्रोथ एंड डेवलपमेंट डायलॉग ने आईआईटी जम्मू और उद्योग प्रतिनिधियों के बीच बातचीत में मदद की।