{"_id":"6a87687153815c8a9d0ddb9d","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1024-991985-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: एनएमएमएसएस परीक्षा का परिणाम जारी, स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: एनएमएमएसएस परीक्षा का परिणाम जारी, स्कॉलरशिप के लिए करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- चयनित विद्यार्थियों राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर करना होगा पंजीकरण
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबोस) ने आठवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय आय एवं योग्यता स्कॉलरशिप योजना (एनएमएमएसएस) परीक्षा 2025-26 का परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड ने चयनित विद्यार्थियों की सूची अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है।
चयनित विद्यार्थियों को अब राष्ट्रीय स्कॉलरशिप पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण तय समय के भीतर करना होगा। इसके बाद स्कॉलरशिप के लिए आवेदन पूरा किया जाएगा। पंजीकरण के दौरान नाम, जन्मतिथि और दूसरी जानकारी सही भरने की सलाह दी गई है क्योंकि प्रक्रिया पूरी होने के बाद इसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा। पंजीकरण पूरा होने के बाद विद्यार्थी को आवेदन आईडी और पासवर्ड मिलेगा। इसके बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर आए एक बार इस्तेमाल होने वाले पासवर्ड से पोर्टल पर प्रवेश कर स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करना होगा। बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि ऑनलाइन जांच में कोई चयनित विद्यार्थी योजना की पात्रता पूरी नहीं करता पाया गया तो उसका चयन रद्द कर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को आवेदन और पोर्टल से जुड़ी किसी परेशानी पर जम्मू या श्रीनगर स्थित जेकेबोस के संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने को कहा गया है।