फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: कल 10वीं वर्षगांठ मनाएगा आईआईएम जम्मू, एआई और रोजगार पर होगी चर्चा

विज्ञापन
education news
प्रेस वार्ता में आयोजन की जानकरी देते आईआईएम के निदेशक प्रो. बीएस सहाय स्रोत - स्वयं
- मंडपम में दिनभर चलेंगे कार्यक्रम, प्रबंधन की पढ़ाई में एआई के इस्तेमाल पर भी होगी बात
विज्ञापन

- एलजी मनोज सिन्हा होंगे मुख्य अतिथि, अगले 10 साल की योजनाओं पर भी चर्चा



अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। आईआईएम जम्मू शनिवार को अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाएगा। इस दौरान दिनभर अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। अलग-अलग पैनल चर्चाओं में में एआई के कारोबार, अर्थव्यवस्था और नौकरियों पर असर के साथ प्रबंधन की पढ़ाई में इसके इस्तेमाल पर भी बात होगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलजी मनोज सिन्हा होंगे।



आईआईएम जम्मू के निदेशक प्रो. बीएस सहाय ने वीरवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आईआईएम जम्मू की शुरुआत 2016 में हुई थी। 10वीं वर्षगांठ के मौके पर होने वाला यह आयोजन संस्थान के अब तक के सफर के साथ अगले दशक की योजनाओं पर केंद्रित रहेगा। एक सत्र एआई के कारोबार, अर्थव्यवस्था और रोजगार पर असर को लेकर होगा। इसमें एआई के बढ़ते इस्तेमाल से काम और नौकरियों के तरीके में आ रहे बदलाव पर चर्चा की जाएगी। दूसरे सत्र में प्रबंधन की पढ़ाई में एआई के इस्तेमाल और छात्रों को आने वाले समय की जरूरत के हिसाब से तैयार करने पर बात होगी। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स की विशेष चर्चा में आईआईएम जम्मू के अगले 10 साल की योजनाओं पर बात होगी। इसमें शोध, नई तकनीक, उद्योगों के साथ काम, नए कारोबार और दूसरे देशों के संस्थानों के साथ सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन




उद्घाटन समारोह में आईआईएम जम्मू के 10 साल के सफर पर आधारित कॉफी टेबल किताबें जारी की जाएंगी। शाम को कलर्स ऑफ जम्मू एंड कश्मीर कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर की कला और संस्कृति की झलक दिखाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed