फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमरनाथ यात्रा 2019: 24 दिन में तीन लाख यात्रियों ने किए दर्शन, चार साल का टूटा रिकॉर्ड

Thu, 25 Jul 2019 12:42 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Thu, 25 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: three lakh pilgrims worshiped holy amarnath cave in 24 days, 4 year record
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
अमरनाथ यात्रा नए रिकार्ड बनाने की ओर आगे बढ़ रही है। बम बम भोले के जयघोष के साथ बुधवार को 7778 शिव भक्तों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ यात्रा के 24वें दिन यह आंकड़ा तीन लाख के पार होकर 301818 तक पहुंच गया है। 
amarnath yatra 2019: three lakh pilgrims worshiped holy amarnath cave in 24 days, 4 year record
अमरनाथ यात्रा - फोटो : ANI
चार साल बाद यात्रा ने तीन लाख का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले वर्ष 2015 में 59 दिन की यात्रा में 352771 यात्रियों ने पवित्र हिमलिंग के दर्शन किए थे। इस साल यात्रा पिछले छह साल का रिकार्ड तोड़ सकती है। 

 
amarnath yatra 2019: three lakh pilgrims worshiped holy amarnath cave in 24 days, 4 year record
अमरनाथ यात्रा - फोटो : ANI
श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उमंग नरुला ने दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा तीन लाख पार होने पर श्रद्धालुओं को बधाई दी है। उन्होंने बोर्ड के अध्यक्ष व राज्यपाल को तीन लाख के आंकड़े की जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड के अलावा अन्य संबंधित एजेंसियां और विभाग मजबूत समन्वय के साथ काम कर रहे हैं, खासतौर पर जिला अनंतनाग और गांदरबल प्रशासन का भरपूर सहयोग मिला है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: three lakh pilgrims worshiped holy amarnath cave in 24 days, 4 year record
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने यात्रियों की मंगलमय और सुरक्षित यात्रा की कामना की। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार तड़के 100 छोटे बड़े वाहनों में 2723 यात्रियों का जत्था घाटी के लिए रवाना हुआ। इसमें 1951 पुरुष, 626 महिलाएं, 5 बच्चे और 141 साधु शामिल रहे। 

 
विज्ञापन
amarnath yatra 2019: three lakh pilgrims worshiped holy amarnath cave in 24 days, 4 year record
अमरनाथ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा रूट पर चौबीस घंटे में चार लोगों की मौत
पिछले चौबीस घंटे में अमरनाथ यात्रा ट्रैक पर चार यात्रियों की मौत हो गई। इन यात्रियों की विभिन्न कारणों से मौत हुई है। इसके साथ अब तक 26 यात्रियों, दो सेवादार (वालंटियर) और दो सुरक्षाबलों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा पत्थरों के गिरने व अन्य कारणों से 40 लोग घायल हुए हैं। इनमें कई गंभीर घायलों को यात्रा ट्रैक से एयरलिफ्ट करके संबंधित चिकित्सा केंद्रों तक पहुंचाया गया है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed