{"_id":"5d1814788ebc3e3cb16c730a","slug":"amarnath-yatra-2019-first-group-of-pilgrims-moved-from-base-camp-jammu-kashmir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाबा बर्फानी और भारत माता की जय के नारों के साथ निकला अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा बर्फानी और भारत माता की जय के नारों के साथ निकला अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Sun, 30 Jun 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते श्रद्धालु
- फोटो : संजय गुप्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बम-बम भोले के जयघोष के साथ आज आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना हो गया। जत्थे में पारंपरिक पहलगाम और बालटाल रूट के यात्री शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एसपी मलिक के सलाहकार केके शर्मा ने इस जत्थे को झंडी दिखाकर पवित्र गुफा की ओर रवाना किया। इस जत्थे में शामिल लोगों में बाबा भोलेनाथ की भक्ति के साथ ही देश के प्रति प्रेम भावना भी देखने को मिली।
आगे की तस्वीरों में देखिए क्या रहा खास...
2 of 5
अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते श्रद्धालु
- फोटो : संजय गुप्ता
बाइक सवार श्रद्धालुओं में भी भारी जोश देखने को मिला। इसमें कई बाइक सवार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा सहित देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे। अधिक्तर बाइक सवार तिरंगे से लिपटा दिखा। वहीं बाबा भोले नाथ के नारों के साथ भारत माता की जय के भी नारे लगे।
3 of 5
अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते श्रद्धालु
- फोटो : संजय गुप्ता
बाबा बर्फानी का जयघोष करते हुए श्रद्धालुओं ने यात्रा निकलने से पहले बेस कैंप के बाहर ढोल और डमरू बजाते हुए खूब झूमा। फिर कोई सेल्फी लेता दिखा तो कोई भगवान शिव की फोटो लेकर नाचता।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अमरनाथ यात्रा के लिए निकलते श्रद्धालु
- फोटो : संजय गुप्ता
अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे में करीब 60 गाड़ियां शामिल हैं। इनमे कई श्रद्धालु अपने निजी वाहनों जैसे मिनी बस, कार और बाइक से इस यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। वहीं काफिले में शामिल कुछ यात्री पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेकर अमरनाथ यात्रा के लिए निकले हैं।
विज्ञापन
5 of 5
amarnath yatra 2019
- फोटो : संजय गुप्ता
अमरनाथ यात्रा को देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। मुख्य रूप से सीआरपीएफ इस पूरी यात्रा की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाले हुए है। वहीं सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस सहित अन्य सुरक्षा एजेंसियां भी मोर्चे पर डटी हुई हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।